Saturday, August 15, 2026

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट का झटका उमर खालिद और शरजील इमाम को, सीएम ने फैसला किया स्वागत, बोलीं- कड़ी सजा जरूरी

by Neha
सुप्रीम कोर्ट का झटका उमर खालिद और शरजील इमाम को, सीएम ने फैसला किया स्वागत, बोलीं- कड़ी सजा जरूरी

सुप्रीम कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज की। सीएम रेखा गुप्ता ने फैसले का स्वागत किया और दंगाइयों को कड़ी सजा देने की बात कही।

दिल्ली। 2020 दिल्ली दंगों की साजिश मामले में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अदालत के फैसले का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में हिंसा फैलाने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए और जो भी उनका समर्थन करता है, उसे भी यह संदेश स्पष्ट जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय न्याय और कानून के प्रति लोगों का भरोसा मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि 2020 के दंगों में दिल्ली ने निर्दोष नागरिकों की जान और संपत्ति का भारी नुकसान देखा और सामाजिक ताने-बाने में दरार आई। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्ती जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी शहर को हिंसा की ओर नहीं ले जा सके।

also read: दिल्ली सरकार रेबीज को ‘नोटिफाएबल’ डिजीज घोषित करने जा…

कानून मंत्री कपिल मिश्रा ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह साबित करता है कि दिल्ली के दंगे कोई अचानक घटना नहीं थे बल्कि पूर्व नियोजित साजिश का परिणाम थे। गृह विभाग मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह आदेश उन लोगों के लिए मिसाल है जो देश के खिलाफ काम करते हैं। वहीं, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी फैसले का समर्थन करते हुए दंगाइयों को कड़ी सजा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस फैसले के बाद दिल्ली में कानून व्यवस्था और न्याय व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय स्पष्ट संदेश देता है कि किसी भी व्यक्ति या समूह को हिंसा और साजिश के माध्यम से समाज को खतरे में डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी