Friday, July 24, 2026

दिल्ली ब्लास्ट: लाल किला ब्लास्ट में 8 की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख, यूपी में हाई अलर्ट

by Neha
दिल्ली ब्लास्ट: लाल किला ब्लास्ट में 8 की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख, यूपी में हाई अलर्ट

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख। यूपी और नोएडा में हाई अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई गई, पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया।

दिल्ली लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर की शाम हुए भीषण कार ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हो गई। इस वीभत्स घटना के बाद दिल्ली और आसपास के राज्यों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हाई अलर्ट जारी किया गया है।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “आज दिल्ली में दुर्भाग्यपूर्ण विस्फोट की घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।”

अखिलेश यादव ने भी व्यक्त किया दुख

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस ब्लास्ट पर दुःख जताया और कहा कि इस घटना की हर पहलू से जांच की जाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि दिल्ली ब्लास्ट ने राजधानी में भय फैला दिया है और जनता की सुरक्षा के लिए तुरंत प्रबंध किए जाएं।

also read: दिल्ली लाल किला धमाका: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े सुरक्षा निर्देश

यूपी और नोएडा में हाई अलर्ट

दिल्ली में धमाके के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और दिल्ली से सटे नोएडा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

  • लखनऊ कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर ने कहा कि शहर के प्रमुख व्यस्ततम इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

  • नोएडा के सेक्टर 18 सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया है। संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच की जा रही है।

  • भारी पुलिस बल विभिन्न इलाकों में सतर्क है और सुरक्षा प्रबंध बढ़ा दिए गए हैं।

सुरक्षा एजेंसियां धमाके की जांच में जुटी हैं और नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

You may also like

क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच ‘शादी से पहले मैं प्लेबॉय था’, राम कपूर ने खोले अपनी डेटिंग लाइफ के कई राज