दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार की नई पहल, जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

by Neha
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार की नई पहल, जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

दिल्ली सरकार ने बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए इनोवेशन चैलेंज शुरू किया। जनता और संस्थानों से समाधान मांगे जाएंगे, साथ ही GRAP-1 के तहत कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं ताकि राजधानी की हवा साफ़ और सुरक्षित बनी रहे।

राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को ‘इनोवेशन चैलेंज’ की घोषणा की, जिसके तहत आम जनता और संस्थान अपनी रचनात्मक और प्रभावी समाधान सरकार के साथ साझा कर सकेंगे। यह पहल दिल्ली की हवा को साफ और सांस लेने योग्य बनाने की दिशा में बड़ी उम्मीद जगाती है।

दिल्ली सरकार का इनोवेशन चैलेंज

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि इस चैलेंज के जरिए जो भी नागरिक या संगठन प्रदूषण नियंत्रण के लिए नए विचार या तकनीक लेकर आएंगे, उनके सुझाव ऑनलाइन पोर्टल पर जमा किए जाएंगे। सरकार इन सुझावों का गहन मूल्यांकन करेगी और उपयोगी समाधान को लागू करने पर काम करेगी। यह पहल दिल्ली के वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

also read: दिल्ली: गुणवत्ता सुधार पर सरकार की बड़ी पहल, घटिया सामान…

एनसीआर में GRAP-1 लागू, कड़े प्रतिबंध शुरू

दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगातार खराब श्रेणी में रहने के कारण कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने GRAP (ग्रैडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) का स्टेज-1 लागू कर दिया है। इसके तहत 500 मीटर से बड़े निर्माण कार्यों पर रोक लगी है, कचरा जलाने पर प्रतिबंध और धूल रोकने के लिए नियमित सफाई एवं पानी का छिड़काव अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही, डीजल जेनरेटर के उपयोग पर भी पाबंदी लगाई गई है।

सरकार की जनता से अपील

पर्यावरण मंत्री ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अनावश्यक वाहनों का उपयोग न करें, कारपूलिंग अपनाएं और सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करें। इससे प्रदूषण कम होगा और दिल्ली की हवा साफ़ बनाने में मदद मिलेगी।

दिल्ली की हवा सर्दियों में होती है जहरीली

सर्दियों में पराली जलाने, धूल और वाहनों के धुएं के कारण दिल्ली की हवा जहरीली हो जाती है। इस बार सरकार उम्मीद कर रही है कि इनोवेशन चैलेंज और जनता की भागीदारी से प्रदूषण पर नियंत्रण पाने में सफलता मिलेगी और राजधानी की हवा स्वच्छ बनेगी।

You may also like

क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल