DELHI NEWS : दिल्ली में अगले तीन दिनों तक होगी जोरदार बारिश ,जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम।

by editor
DELHI NEWS : दिल्ली में अगले तीन दिनों तक होगी जोरदार बारिश ,जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम।

DELHI NEWS  : दिल्ली का मौसम अचानक बदल गया और कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मंगलवार को भी ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं। विभाग ने दिल्ली के लिए अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में अगले तीन दिन बारिश की चेतावनी

सोमवार को राजधानी में मौसम ने करवट ली, जिससे आसमान में घने बादल छा गए। कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई तो कुछ जगहों पर हल्की फुहारें पड़ीं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले दो दिनों से तेज धूप के बाद सोमवार को मौसम फिर से सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से लेकर आगामी तीन दिनों तक दिल्ली में जोरदार बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी।
आज राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूरे सप्ताह बादलों का डेरा बना रह सकता है, जबकि 22, 23 और 24 जुलाई को मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

किन राज्यों में होगी बारिश?

22 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश के आसार हैं। अगले सात दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना है।
22 से 27 जुलाई के बीच कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसी दौरान केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी वर्षा के आसार हैं। वहीं, मराठवाड़ा और गुजरात में 22 जुलाई को तेज बारिश हो सकती है।

अन्य राज्यों का भी बदलेगा मौसम

22 से 27 जुलाई के बीच तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में इन दिनों तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। 26 और 27 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है।

आगामी सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान

25 से 27 जुलाई तक पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में लगातार बारिश का सिलसिला बना रह सकता है। वहीं, 22 और 25 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश, अंडमान-निकोबार द्वीप, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और झारखंड में भी भारी बारिश होने की संभावना है।
इन इलाकों में गरज, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। उत्तर-पूर्वी राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में भी 22 से 27 जुलाई के बीच कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। ऐसे में मछुआरों को 22 से 26 जुलाई के बीच सतर्क रहने की सलाह दी गई है

You may also like

Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान प्रमोशन या रोमांस? गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला पर ट्रोल्स का हमला