DELHI NEWS : दिल्ली में अगले पांच दिनों तक बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है,अलर्ट जारी किया गया है।

by editor
DELHI NEWS : दिल्ली में अगले पांच दिनों तक बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है,अलर्ट जारी किया गया है।

DELHI NEWS : दिल्ली में दो दिनों की तेज धूप के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है, लेकिन अब मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। अगले पांच दिनों तक राजधानी में बारिश की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली का मौसम अपडेट:
हाल ही में हुई बारिश से दिल्ली का मौसम थोड़ा खुशनुमा हो गया था, लेकिन वीकेंड पर निकली तेज धूप ने फिर से गर्मी का एहसास करा दिया। अब मौसम विभाग ने 24 और 25 जुलाई को राजधानी में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जबकि अगले तीन दिन सामान्य वर्षा हो सकती है। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इन राज्यों में भी जारी हुआ अलर्ट:
मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए भी 21-22 जुलाई को भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके अलावा 21 से 24 जुलाई के बीच पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में भी जोरदार बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में भी बरसात का दौर:
कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र, केरल, माहे, तटीय और दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और यनम में भी अगले कुछ दिनों तक मूसलाधार बारिश की संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में 21 से 26 जुलाई के बीच भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

कुल मिलाकर, देश के कई हिस्सों में अगले सप्ताह मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा और लोगों को बारिश से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

You may also like

‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…”