Sunday, April 19, 2026

DELHI NEWS : केजरीवाल की पार्टी ASAP लड़ेगी DUSU चुनाव, मेंबरशिप नंबर किया गया जारी।

by editor
DELHI NEWS : केजरीवाल की पार्टी ASAP लड़ेगी DUSU चुनाव, मेंबरशिप नंबर किया गया जारी।

DELHI NEWS : आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई ASAP ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इसमें उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में भाग लेंगी। साथ ही संगठन के विस्तार और ज्यादा छात्रों को जोड़ने के उद्देश्य से मेंबरशिप नंबर भी जारी किया गया।

दिल्ली सरकार और एमसीडी में सत्ता गंवाने के बाद आम आदमी पार्टी अब युवाओं और छात्रों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में जुट गई है। हाल ही में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी छात्र इकाई ‘एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स’ (ASAP) की शुरुआत की।

ASAP ने एलान किया है कि वह इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) के चुनाव में भाग लेगी। संगठन को विस्तार देने और छात्रों को जोड़ने के लिए शुक्रवार को मेंबरशिप नंबर 8588833485 भी जारी किया गया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ASAP ने कहा कि पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा लॉन्च की गई यह इकाई छात्र राजनीति में एक नया विकल्प पेश करेगी। ASAP ने देशभर के छात्रों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि वे छात्र राजनीति में जाति-धर्म से ऊपर उठकर असल मुद्दों की बात करना चाहते हैं।

मौजूदा छात्र संगठनों और राजनीतिक दलों ने बीते 75 वर्षों में युवाओं के असली मुद्दे नहीं उठाए हैं। ASAP का दावा है कि वह केवल चुनाव लड़ने के लिए नहीं, बल्कि छात्रों के हक की आवाज उठाने के लिए मैदान में आया है।

मेंबरशिप नंबर जारी करने की जानकारी देते हुए ASAP ने बताया कि जैसे ही कोई छात्र इस नंबर पर कॉल करेगा, उसे एक मैसेज मिलेगा और टीम जल्द ही उससे संपर्क करेगी। साथ ही छात्र सोशल मीडिया के ज़रिए भी ASAP से जुड़ सकते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने 20 मई को ASAP की लॉन्चिंग के मौके पर कहा था कि उन्हें खुशी है कि आम आदमी पार्टी की छात्र शाखा की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि देश में आज भी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है, और इसका कारण मौजूदा राजनीति है। ASAP का मकसद इन समस्याओं की जड़ तक जाकर समाधान निकालना है। लॉन्चिंग कार्यक्रम में मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और अवध ओझा भी मौजूद थे।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा