Sunday, April 19, 2026

DELHI NEWS : बारिश की बौछारों के साथ जून विदा लेगा, दिल्ली अलर्ट जारी ,जानिए का मौसम हाल।

by editor
DELHI NEWS : बारिश की बौछारों के साथ जून विदा लेगा, दिल्ली अलर्ट जारी ,जानिए का मौसम हाल।

DELHI NEWS : जून की विदाई होगी झमाझम बारिश के साथ, कई राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट 

जून का अंत करीब है और इस बार महीने का समापन भारी बारिश के साथ होने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 20 से अधिक राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है और अलर्ट जारी किया है।

उत्तर भारत में बारिश का दौर तेज़
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर सहित पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में 27 जून से 2 जुलाई तक अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, दिल्ली में 27 जून को गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है, जहां तापमान न्यूनतम 29°C और अधिकतम 38°C रहने की संभावना है। अगले 6 दिनों तक दिल्ली में बारिश की संभावना बनी हुई है।

महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में भारी बारिश की चेतावनी
पश्चिम भारत में गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में अगले सात दिनों तक कई जगहों पर तेज़ बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में 27 से 29 जून तक और उत्तर प्रदेश में 28 जून से 2 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

पूर्वी और मध्य भारत में भी भीगेंगे कई राज्य
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड में भी 27 जून से 2 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों और विदर्भ में भी भारी वर्षा हो सकती है। बिहार और सिक्किम में 27 से 30 जून तक मूसलधार बारिश का पूर्वानुमान है।

तेज हवाओं के साथ आंधी और गरज की भी आशंका
अंडमान और निकोबार, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में 27 जून से 1 जुलाई तक 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिन गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होती रहेगी, जबकि अरुणाचल प्रदेश में 30 जून को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

दक्षिण भारत भी रहेगा बारिश की चपेट में
केरल में 27 से 29 जून तक, जबकि कर्नाटक और तमिलनाडु में 27-28 जून के दौरान बारिश की तीव्रता बनी रहेगी। मौसम का मिज़ाज पूरे देश में बदला हुआ है। जहां एक ओर भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं कुछ क्षेत्रों में जलभराव और बिजली गिरने जैसे खतरे भी बढ़ सकते हैं। मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहना ज़रूरी है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा