DELHI NEWS : दिल्ली में भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

by editor
DELHI NEWS : दिल्ली में भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

DELHI NEWS : दिल्ली सरकार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं। विशेष सचिव द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि वर्तमान हालात और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों के मद्देनज़र सक्षम प्राधिकारी ने यह निर्णय लिया है कि किसी भी सरकारी कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा।

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। इसी क्रम में दिल्ली सरकार ने आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों के तहत सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। विशेष सचिव द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया है कि वर्तमान हालात और आपातकालीन प्रतिक्रिया की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सक्षम प्राधिकारी ने यह निर्देश दिया है कि अगले आदेश तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में जिला मजिस्ट्रेट अपने अधीन अधिकारियों के साथ बैठक कर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरी तरह सतर्क और चौकस रहेगी। रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है और सभी संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।

सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां फिलहाल रोक दी गई हैं।
देर शाम सेवा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अगले निर्देश तक किसी भी कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन प्रणाली की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। इस बीच पूर्वी दिल्ली के जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि वे त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र की जांच कर रहे हैं और उसमें मौजूद संभावित कमियों को चिन्हित करने का कार्य कर रहे हैं।

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।
महत्वपूर्ण स्थानों पर अर्धसैनिक बलों समेत अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। इंडिया गेट पर मौजूद लोगों को वहां से हटने के निर्देश दिए गए हैं और ट्रैफिक को भी नियंत्रित किया गया है। पुलिस ने सार्वजनिक घोषणा कर क्षेत्र को खाली करने को कहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सभी जोनों के विशेष आयुक्त दिल्ली के 15 जिलों के डीसीपी के साथ बैठक कर रहे हैं।

भारत ने दिया पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
गुरुवार शाम भारत-पाक तनाव अपने चरम पर पहुंच गया जब पाकिस्तान की ओर से जम्मू, पंजाब और राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में हमले की खबरें सामने आईं। जवाब में भारतीय सेना ने सख्त कार्रवाई की और एंटी-ड्रोन सिस्टम के जरिए इन हमलों को नाकाम कर दिया।

You may also like

वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान