DELHI NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली विधानसभा आम जनता के लिए खुली रहेगी, प्रवेश निःशुल्क होगा।

https://dainiknewsindia.com/wp-content/uploads/2025/08/Delhi-assemblYY.jpg

DELHI NEWS  : दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने पहली बार 14 और 15 अगस्त को आम जनता के लिए विधानसभा परिसर खोलने का निर्णय लिया है। इन दोनों दिनों सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लोग पुराने सचिवालय परिसर में स्थित ऐतिहासिक विधानसभा भवन का निःशुल्क दौरा कर सकेंगे। प्रवेश के लिए केवल पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, दिखाना होगा और किसी तरह का पूर्व पंजीकरण जरूरी नहीं है।

दौरान आगंतुक न केवल परिसर की सैर करेंगे, बल्कि विधानसभा के इतिहास और यहां मौजूद ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए परिसर में गाइड और अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

साल 1912 में मशहूर ब्रिटिश वास्तुकार ई. माेंटेग्यू थॉमस की देखरेख में बने इस भवन का निर्माण मात्र आठ महीने में ठेकेदार फकीर चंद ने पूरा किया था। 10 एकड़ में फैले इस परिसर में विस्तृत हरित क्षेत्र भी मौजूद है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनज़र लाल किले और आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Related posts

महिला आरक्षण बिल पर सियासी घमासान, संजय सिंह ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली MCD मेयर चुनाव 29 अप्रैल को, राजनीतिक सरगर्मी तेज; डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमिटी पर भी फैसला

ED छापेमारी पर AAP-BJP टकराव तेज: केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना, पूछा– “क्या एक रुपया भी मिला?”