DELHI NEWS : दिल्ली में 3 दिवसीय देशभक्ति फिल्म महोत्सव की शुरुआत हुई, जिसका उद्घाटन मंत्री कपिल मिश्रा ने किया।

DELHI NEWS : दिल्ली में 3 दिवसीय देशभक्ति फिल्म महोत्सव की शुरुआत हुई, जिसका उद्घाटन मंत्री कपिल मिश्रा ने किया।

DELHI NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को दिल्ली के NFDC सीरीफोर्ट ऑडिटोरियम में 3 दिवसीय देशभक्ति फिल्म महोत्सव की शुरुआत हुई। उद्घाटन दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने किया। उनका कहना था कि यह आयोजन नई पीढ़ी में देश के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम का भाव जगाएगा।

11 से 13 अगस्त तक चलने वाले इस महोत्सव का उद्देश्य भारतीय सिनेमा के माध्यम से जन-जन तक देशभक्ति का संदेश पहुंचाना है। इसमें शहादत, क्रांति, RRR सहित कई चर्चित देशभक्ति फिल्मों का प्रदर्शन हो रहा है। कार्यक्रम में देशभर से आए फिल्म प्रेमियों, छात्रों, सांस्कृतिक संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। तिरंगे की सजावट और देशभक्ति संगीत ने माहौल को और प्रेरणादायक बना दिया।

कपिल मिश्रा ने कहा कि फिल्में केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि विचार, आदर्श और राष्ट्रीय एकता का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने फिल्मकारों, लेखकों और कलाकारों से अपील की कि वे अपनी रचनात्मकता को राष्ट्रनिर्माण में लगाएं और हर शब्द, संवाद व दृश्य भारत मां के गौरव को समर्पित करें। महोत्सव में प्रदर्शित फिल्में स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत की उपलब्धियों तक की प्रेरणादायक कहानियां दर्शा रही हैं।

NFDC और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस आयोजन का मकसद देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। आयोजकों का मानना है कि यह तीन दिवसीय सिनेमाई यात्रा दर्शकों के दिलों में लंबे समय तक राष्ट्रप्रेम की ज्वाला प्रज्वलित रखेगी।

Related posts

महिला आरक्षण बिल पर सियासी घमासान, संजय सिंह ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली MCD मेयर चुनाव 29 अप्रैल को, राजनीतिक सरगर्मी तेज; डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमिटी पर भी फैसला

ED छापेमारी पर AAP-BJP टकराव तेज: केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना, पूछा– “क्या एक रुपया भी मिला?”