Saturday, August 15, 2026

दिल्ली सरकार लाएगी ‘दिल्ली मित्र’ पोर्टल, नागरिकों की समस्याओं का होगा डिजिटल समाधान

by Neha
दिल्ली सरकार लाएगी ‘दिल्ली मित्र’ पोर्टल, नागरिकों की समस्याओं का होगा डिजिटल समाधान

दिल्ली सरकार लाएगी ‘दिल्ली मित्र’ पोर्टल, नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और डिजिटल समाधान। शिकायत निवारण प्रक्रिया होगी सरल, तेज और पारदर्शी।

दिल्ली सरकार नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए ‘दिल्ली मित्र’ नामक डिजिटल पोर्टल शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को सभी विभागों को इस पोर्टल से जोड़ने और तकनीकी कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

यह पोर्टल सरकार और नागरिकों के बीच सीधे संवाद का माध्यम बनेगा, जिससे शिकायत निवारण की प्रक्रिया पहले से अधिक सुरल, तेज और विश्वसनीय होगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी कहा कि गर्मी के मौसम में आवश्यक सेवाओं जैसे जल आपूर्ति, बिजली, अस्पताल और सड़क मरम्मत को सुनिश्चित किया जाए।

also read: दिल्ली: किराड़ी में जलजमाव की समस्या का मिलेगा स्थायी…

परियोजनाओं की निगरानी में पारदर्शिता

मुख्यमंत्री ने पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं के लिए ‘सीएम-प्रगति’ पोर्टल पर प्रत्येक सप्ताह अपडेट करने के निर्देश दिए। इससे सभी परियोजनाओं की शीर्ष स्तर पर निगरानी और समय पर कार्य सुनिश्चित किया जा सकेगा। साथ ही, प्रत्येक विभाग को अपने विभागीय पोर्टल पर विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से अपडेट करने के लिए कहा गया।

दिल्लीवासियों के लिए डिजिटल सुविधा

‘दिल्ली मित्र’ पोर्टल से दिल्ली के नागरिक सीधे सरकार से जुड़ सकेंगे और अपनी समस्याओं के समाधान का डिजिटल प्लेटफॉर्म प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रशिक्षण और तकनीकी सुधार सुनिश्चित करने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव राजीव वर्मा के साथ सभी विभागों के सचिव और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह पहल नागरिक केंद्रित शासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी