Saturday, April 18, 2026

हमले के दो सप्ताह बाद Delhi CM Rekha Gupta ने दोबारा जनसुनवाई की शुरुआत की।

by editor
हमले के दो सप्ताह बाद Delhi CM Rekha Gupta ने दोबारा जनसुनवाई की शुरुआत की।

दिल्ली की CM Rekha Gupta ने बुधवार सुबह 8 बजे मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में जनसुनवाई फिर से शुरू की,

CM Rekha Gupta ,20 अगस्त को हुए हमले के करीब दो हफ्ते बाद आयोजित हुई। इस बार सुरक्षा व्यवस्था को काफी मजबूत किया गया। दिल्ली पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं, जिसमें एडवांस फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम, अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती शामिल है। सुरक्षा पर नजर रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारी खुद मौजूद रहे, जबकि आसपास सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए।

पिछले हफ्ते सुरक्षा खामियों के चलते जनसुनवाई स्थगित कर दी गई थी, लेकिन इस बार पूरी तरह सतर्कता बरती गई। जनसुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने करीब 165 शिकायतें सुनीं। सख्त सुरक्षा घेराबंदी के बावजूद उन्होंने लोगों को पास बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं। मेन एंट्री पर लाइव फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम लगाया गया था और सभी आगंतुकों की गहन जांच की गई।

गौरतलब है कि 20 अगस्त को जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया था, जिसमें सीएम घायल हो गई थीं। हमलावर को मौके पर ही सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया था। पूछताछ में उसकी पहचान गुजरात निवासी राजेश खिमजी सकारिया के रूप में हुई थी। बताया गया कि वह एक डॉग लवर है और अपने परिजन को जेल से छुड़वाने की गुहार लेकर आया था।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा