मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, MCD उपचुनाव से पहले 2,500 रुपये और सस्ती गैस सहित सभी वादे होंगे पूरे

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, MCD उपचुनाव से पहले 2,500 रुपये और सस्ती गैस सहित सभी वादे होंगे पूरे

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने MCD उपचुनाव से पहले 2,500 रुपये, सस्ती एलपीजी गैस और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने झुग्गीवासियों को पक्के घर देने और सभी बीजेपी वादों को पूरा करने का भरोसा दिलाया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एमसीडी उपचुनावों (MCD By-Elections) के प्रचार के दौरान यह स्पष्ट किया कि बीजेपी सरकार (BJP Government) अपने सभी वादों को समय पर पूरा करेगी। मुख्यमंत्री ने दिल्ली की गरीब महिलाओं के लिए प्रति माह 2,500 रुपये, सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने का भरोसा दिया।

सभी वादों को पूरा करने का किया वादा

वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित ‘स्वाभिमान सभा’ में बीजेपी उम्मीदवार वीना असीजा के समर्थन में पहुंची सीएम रेखा गुप्ता ने जोर देकर कहा, “हमने जो वादे किए हैं – 2,500 रुपये प्रति माह, 500 रुपये में LPG सिलेंडर, होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर – ये सभी वादे पूरे होंगे। एक भी वादा अधूरा नहीं रहेगा।”

पिछली सरकार पर खजाना खाली करने का आरोप

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछली सरकार पर दिल्ली का खजाना खाली करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “वह पूछते हैं कि अभी 2,500 रुपये क्यों नहीं मिल रहे हैं? उनसे कहिए – खजाना तो उन्होंने ही खाली किया था। अब हमें जो बिगड़ी हुई व्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार को सुधारने का काम सौंपा गया है, उसमें समय लग रहा है। सिस्टम दुरुस्त करने के बाद सभी वादे तेजी से पूरे किए जाएंगे।”

also read: दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘आपकी पूंजी, आपका…

एक साल में दिखेगा बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ताने जनता से कहा कि नई सरकार को सिस्टम को स्थिर करने और योजनाओं को लागू करने में कम से कम एक साल का समय चाहिए। इस दौरान सड़कें, नालियां, शौचालय, आयुष्मान भारत योजना का विस्तार, अटल कैंटीन, मुफ्त बिजली-पानी जैसी सुविधाओं में लगातार सुधार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकार की कोई भी जनकल्याणकारी योजना बंद नहीं की गई, बल्कि उससे बेहतर नई योजनाएं शुरू की गई हैं।

झुग्गीवासियों को पक्का घर देने का आश्वासन

रैली में सीएम गुप्ता ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को पक्के मकान देने का भी वादा किया। उन्होंने कहा, “बीजेपी का घोषणा पत्र सिर्फ कागज का दस्तावेज नहीं, बल्कि जनता से किया हुआ पवित्र वचन है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।”

एमसीडी उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों को भारी जीत की अपील

अंत में, सीएम रेखा गुप्ता ने 30 नवंबर को होने वाले एमसीडी के 12 वार्डों के उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा, “जितना मजबूत जनादेश मिलेगा, उतनी तेजी से दिल्ली को साफ-सुथरा और समृद्ध बनाएंगे।”

Related posts

बोटाद में आम आदमी पार्टी के जीते हुए उम्मीदवार पर हमले के मामले में अरविंद केजरीवाल ने चिंता व्यक्त की

गुजरात: NCRB के चौंकाने वाले आंकड़ों के मुद्दे पर AAP योगेश जादवाणी ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया

AAP नेता राजुभाई सोलंकी: जानलेवा हमले में घायल हुए AAP के जीते हुए ता.पं. सदस्य प्रवीण मकवाणा से मिलने पहुंचे