Sunday, April 19, 2026

DARPG : नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और इसके सार्वजनिक उपक्रमों/संस्थानों में विशेष अभियान 4.0

by editor
DARPG : नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और इसके सार्वजनिक उपक्रमों/संस्थानों में विशेष अभियान 4.0

DARPG  :  प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के अंतर्गत विशेष अभियान 4.0

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DARPG ) ने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2024 तक सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 4.0 शुरू किया है। एससीडीपीएम 4.0 को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के साथ-साथ इसके दो सार्वजनिक उपक्रमों (सीपीएसयू) भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (आईआरईडीए) और भारतीय सौर ऊर्जा निगम लिमिटेड (एसईसीआई) और तीन स्वायत्त संस्थानों राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (एनआईएसई), राष्ट्रीय पवन ऊर्जा संस्थान (एनआईडब्ल्यूई) और सरदार स्वर्ण सिंह राष्ट्रीय जैव ऊर्जा संस्थान (एसएसएस-एनआईबीई) में लागू किया गया है।

विशेष अभियान 4.0 के अंतर्गत 26.09.2024 को अटल अक्षय ऊर्जा भवन, नई दिल्ली,  10.10.2024 को एनआईएसई परिसर, गुरुग्राम, 14.10.2024 को एनआईडब्ल्यूई परिसर चेन्नई तथा 17.10.2024 को एनआईबीई परिसर, कपूरथला में रिकॉर्ड प्रबंधन (अध्याय 10) पर केंद्रीय सचिवालय कार्यालय प्रक्रिया मैनुअल (सीएसएमओपी) प्रावधानों, वीआईपी संदर्भों का जवाब देने की समयसीमा तथा जीएफआर, सार्वजनिक अभिलेख अधिनियम और अभिलेख प्रतिधारण अनुसूचियों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।

इस दौरान कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, पुराने रिकॉर्डों, स्टेशनरी आदि की छंटाई करने तथा माननीय सांसदों, संसदीय आश्वासनों, लोक शिकायतों, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) संदर्भों,  रिकॉर्ड प्रबंधन, साफ-सफाई और कार्यालय में कचरे का निपटारा, नियमों/प्रक्रियाओं को आसान बनाने और कार्यालयों में स्थान खाली कराकर उसका उपयोग करने पर विशेष जोर दिया गया। विशेष अभियान 4.0 के कार्यान्वयन चरण के दौरान 2 से 31 अक्टूबर, 2024 तक विभिन्न उपलब्धियां इस प्रकार हैं: –

  • इस अवधि में निम्नलिखित श्रेणियों में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किए गए हैं:
  1. सांसद संदर्भ;
  2. राज्य सरकारों के संदर्भ;
  3. लोक शिकायतें;
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) संदर्भ;
  5. लोक शिकायत अपील;
  6. फाइलों की समीक्षा;
  7. ई-फाइलों की समीक्षा;
  8. स्वच्छता अभियानों की संख्या
  • 1631 फाइलों और 581 ई-फाइलों की समीक्षा की गई।
  • कचरा निपटारा के माध्यम से 4,60,788/- रुपये का राजस्व अर्जित हुआ।
  • कचरा निपटारा और फाइलों की छंटाई से लगभग 800 वर्ग फीट जगह खाली हुई।

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा