Monday, May 11, 2026

CUET 2026-27: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में भाषा और पार्ट-टाइम कोर्सेज में प्रवेश शुरू

by Neha
CUET 2026-27: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में भाषा और पार्ट-टाइम कोर्सेज में प्रवेश शुरू

CUET 2026-27 के आधार पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया में भाषा पाठ्यक्रम, पार्ट-टाइम और एडवांस डिप्लोमा कोर्सेज में प्रवेश शुरू। आवेदन अब आधिकारिक पोर्टल पर।

CUET 2026-27: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए CUET आधारित प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस वर्ष विशेष रूप से भाषा पाठ्यक्रमों को प्राथमिकता दी गई है, जिसमें स्नातक, पार्ट-टाइम और एडवांस डिप्लोमा कोर्सेज शामिल हैं।

जामिया ने इस सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों की सूची जारी की है, जिसमें स्नातक के आठ, पार्ट-टाइम डिप्लोमा के नौ, एडवांस डिप्लोमा (पार्ट-टाइम) के पांच, पीजी डिप्लोमा के दो और परास्नातक का एक कोर्स शामिल है। प्रमुख कोर्सेज में शामिल हैं:

  • बीए (ऑनर्स) तुर्की लैंग्वेज एंड लिट्रेचर

  • बीए (ऑनर्स) फ्रेंच भाषा एंड फ्रैंकोफोन

  • बीए (ऑनर्स) स्पेनिश एंड लैटिन अमेरिका

also read: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा समीक्षा बैठक: अमित शाह ने…

  • बीए (ऑनर्स) हिंदी

  • बीए (ऑनर्स) उर्दू

  • बीए (ऑनर्स) कोरियन लैंग्वेज

  • बी.एससी (ऑनर्स) एप्लाइड मैथमेटिक्स

इसके अलावा, कई भाषाओं में एडवांस डिप्लोमा जैसे तुर्की, फ्रेंच, इटेलियन, पश्तो, रशियन, चाइनीज और कोरियन भी उपलब्ध हैं। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में एमए (कोरियन) लैंग्वेज एंड लिटरेचर, पीजी डिप्लोमा उर्दू मास मीडिया और पीजी डिप्लोमा ईरानोलॉजी शामिल हैं।

जामिया मिल्लिया ने स्पष्ट किया कि CUET 2026 के अंकों के आधार पर उम्मीदवार प्रवेश के लिए जामिया के आधिकारिक दाखिला पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत भाषा पाठ्यक्रमों को अधिक महत्व दिया गया है ताकि छात्रों को बहुभाषीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मिल सके।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट