Sunday, April 19, 2026

CM Yogi ने गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

by editor
CM Yogi ने गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

CM Yogi Adityanath ने आज गोरखपुर में स्थित पं. गोविंद बल्लभ पंत पार्क में उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM Yogi ने कहा कि आज पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि है, जो एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रख्यात अधिवक्ता, कुशल प्रशासक और प्रभावशाली राजनेता थे। वे भारत की संविधान सभा के सदस्य भी रहे। स्वतंत्रता के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की शासन व्यवस्था को आगे बढ़ाने का अवसर मिला। वर्ष 1954 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के बाद वे देश के गृहमंत्री बने।

CM Yogi ने कहा कि हिंदी को राजभाषा के रूप में स्थापित करने का श्रेय भी पंडित गोविंद बल्लभ पंत को जाता है। उनकी अमूल्य सेवाओं के लिए उन्हें 1957 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जिस दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के परिसर में यह कार्यक्रम हो रहा है, उसकी आधारशिला स्वयं पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने रखी थी। उन्होंने 7 मार्च 1961 को अपने भौतिक शरीर का त्याग किया।

इस अवसर पर सांसद रवि किशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक प्रदीप शुक्ला, विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा