Sunday, April 19, 2026

UP CM Yogi ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की

by editor
UP CM Yogi ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की

CM Yogi Adityanath ने ठंड के मौसम के दृष्टिगत आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिये

  • यह समय बुजुर्गों, बच्चों और गम्भीर रोग से ग्रस्त लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने वाला: मुख्यमंत्री
  • सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधाएं मिलनी चाहिए,
  • जांच या दवाओं की उपलब्धता, सब कुछ चाक-चौबंद हो महाकुम्भ में तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं
    के लिए सभी सेक्टरों में इलाज की पुख्ता व्यवस्था की जाए
  • स्वास्थ्य विभाग की टीम बीमार लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी सेक्टरों में सतत भ्रमण करे

CM Yogi Adityanath जी ने आज अपने सरकारी आवास पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को ठंड के मौसम के दृष्टिगत आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए। CM Yogi Adityanathजी ने कहा कि पूरे प्रदेश में भीषण ठंड का मौसम है। शीतलहर चल रही है। यह समय बुजुर्गों, बच्चों और गम्भीर रोग से ग्रस्त लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने वाला है। सर्दी, खांसी, श्वांस से जुड़े मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी सम्भावित है। ऐसे में स्वास्थ्य तंत्र को अलर्ट रहने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधाएं मिलनी चाहिए। जांच या दवाओं की उपलब्धता, सब कुछ चाक-चौबंद हो। इसके लिए आम आदमी को परेशान न होना पड़े।

CM Yogi Adityanath जी ने महाकुम्भ में तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी सेक्टरों में इलाज की पुख्ता व्यवस्था की जाए। बीमार लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी सेक्टरों में सतत भ्रमण करे और लोगों का हाल-चाल ले, जरूरत हो तो उन्हें उचित चिकित्सकीय सहायता दिलाई जाए। एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सर्दी, खांसी, बुखार जैसी मौसमी समस्या अथवा कोई अन्य गम्भीर बीमारी होने पर समुचित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करायी जाए।

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा