CM Yogi Adityanath ने कहा कि पाकिस्तान या तो विलय हो जाएगा या समाप्त हो जाएगा।

by ekta
CM Yogi Adityanath ने कहा कि पाकिस्तान या तो विलय हो जाएगा या समाप्त हो जाएगा।

CM Yogi Adityanath ने विभाजन विभीषिका दिवस पर बड़ा दावा किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान या तो विलय हो जाएगा या समाप्त हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक कार्यक्रम में पाकिस्तान पर बड़े दावे किए हैं। उनका संकेत था कि पाकिस्तान का भारत में विलय हो जाएगा। विभाजन विभीषिका दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान या तो समाप्त हो जाएगा या विलय हो जाएगा। CM योगी ने कहा कि 1947 में जो हुआ, आज बांग्लादेश में हो रहा है। हम विभाजन को फिर से नहीं होने देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कभी विभाजन की त्रासदी के लिए माफी नहीं मांगेगी। कांग्रेस ने हर अवसर पर देश को बदनाम किया। इनका पाप कभी माफ नहीं हो सकता। 1947 में बांग्लादेश में 22% लोग हिन्दू थे, लेकिन आज 7% ही हैं। हिन्दुओं के साथ हमारी सहानभूति होनी चाहिए। अखंड भारत का सपना ही इस तरह के घटना का समाधान होगा.

दुनिया में कोई दुर्घटना होती है तो..।’

CM ने कहा कि 1947 में भारत के राजनीतिक नेतृत्व में मजबूत इच्छाशक्ति होती तो दुनिया की कोई ताकत वो आप्रकृतिक  बंटवारा नहीं कर पाती। पर कांग्रेस के सत्ता के लोभ ने भारत को बर्बाद कर दिया। जब भी उन्हें सत्ता मिली है, इन्होंने देश के मोल पर राजनीति की है।

CM ने कहा कि 1947 में कांग्रेस पार्टी और पंडित नेहरू ने तिरंगा लहरा कर जश्न मनाया, तो बहुत से लोग अपनी मातृभूमि छोड़ने को मजबूर हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की पिछली दस साल की प्रगति दुनिया को हैरान करती है। इसीलिए दुनिया में कहीं संकट आता है तो दुनिया भारत की तरफ देखती है.

पिछले साल सितंबर में, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने अखंड भारत पर एक प्रश्न का जवाब दिया था। नागपुर में एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि यह नहीं बता सकते कि अखंड भारत कब तक रहेगा, लेकिन अगर आप इसके लिए काम करते रहेंगे तो आपके बूढ़े होने से पहले यह हो सकता है। क्योंकि वे हमसे अलग हो गए हैं, उन्हें लगता है कि उनसे गलती हुई है. उन्हें लगता है कि फिर से भारत के साथ आना चाहिए.

You may also like

Leave a Comment

तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा!