Friday, August 28, 2026

CM Saini: कौशल विकास पर मुख्यमंत्री का जोर, युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है

by ekta
CM Saini: कौशल विकास पर मुख्यमंत्री का जोर, युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एक ओर युवाओं को रोजगार  व स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दे रहे हैं वही दूसरी ओर कौशल विकास के संस्थान सृजित कर उद्योगों की मांग के अनुरूप मैनपावर उपलब्ध करवाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज ही 3770 ग्रुप डी तथा 104 टीजीटी पंजाबी के अध्यापकों को  एक साथ नियुक्ति  पत्र सौंपे । इसके साथ ही लगभग पिछले 10 वर्षों में 1 लाख 44 हजार 874 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। इसके अलावा आउटसोर्सिंग सेवाओं व हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों की नौकरी भी सुरक्षित की है।

पटौदी के विधायक श्री सत्यप्रकाश जरावता की गुरुग्राम, आईएमटी, मानेसर, रेवाड़ी व धारूहेड़ा क्षेत्र में प्रशिक्षित मैनपावर तथा औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार सृजन करने की मांग पर गांव मऊ लोकरी में बहुतकनीकी संस्थान खोलने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए मऊ लोकरी में बहुतकनीकी की बजाय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने की संभावनाएं तलाशने के आदेश अधिकारी को दिए।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 200 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल, गुरुग्राम को 700 बिस्तरीय अस्पताल में अपग्रेड करने को भी स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए 989.94 करोड़ रुपये के बजट को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है।

SOURCE: https://prharyana.gov.in

You may also like

Leave a Comment

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम