Tuesday, July 28, 2026

CM Rekha Gupta : यमुना को स्वच्छ बनाने और नालों की सफाई के लिए अब दिल्ली जल बोर्ड स्वयं करोड़ों रुपये की परियोजनाओं पर निर्णय ले सकेगा

by editor
CM Rekha Gupta : यमुना को स्वच्छ बनाने और नालों की सफाई के लिए अब दिल्ली जल बोर्ड स्वयं करोड़ों रुपये की परियोजनाओं पर निर्णय ले सकेगा

CM Rekha Gupta के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने यमुना को स्वच्छ बनाने, नालों की सफाई और राजधानी में पीने के पानी की आपूर्ति को बेहतर करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब दिल्ली जल बोर्ड को करोड़ों की परियोजनाओं पर स्वयं निर्णय लेने की स्वायत्तता मिल गई है। इस नई व्यवस्था के तहत, अब परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।

CM Rekha Gupta ने बताया कि जल बोर्ड के वित्तीय अधिकारों में भारी बढ़ोतरी की गई है। बोर्ड के अध्यक्ष को 50 करोड़, सीईओ को 25 करोड़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी क्रमशः वित्तीय अधिकार सौंपे गए हैं। इससे योजनाओं में देरी कम होगी और निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज होगी।

CM Rekha Gupta ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा जल बोर्ड की शक्तियां सीमित कर दी गई थीं, जिससे यमुना की सफाई और जल आपूर्ति की योजनाएं ठप हो गई थीं। लेकिन अब जल बोर्ड को सही मायनों में सक्षम और स्वायत्त बनाया गया है।

सरकार का यह फैसला ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ के सिद्धांत पर आधारित है, जिसका उद्देश्य पारदर्शी, उत्तरदायी और परिणाम-प्रधान प्रशासन सुनिश्चित करना है। अब STP और डीसिल्टिंग प्लांट्स की स्थापना, नई पाइपलाइन बिछाने और बूस्टिंग स्टेशनों के निर्माण जैसे कार्य तेजी से पूरे किए जाएंगे। इससे जनता को जल्द राहत मिलेगी और यमुना को निर्मल बनाने का सपना साकार हो सकेगा

You may also like

‘पिता की मौत में की मदद’… मां-बहन ने तोड़ा रिश्ता, राम कपूर ने खोला 5 साल पुराना राज वायरल हुआ अनुराग का वीडियो, पत्नी पर लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप ‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा