CM Rekha Gupta: जनता से सुझाव लेने के लिए जल्द ही एक व्हाट्सऐप नंबर जारी किया जाएगा।

by editor
CM Rekha Gupta: जनता से सुझाव लेने के लिए जल्द ही एक व्हाट्सऐप नंबर जारी किया जाएगा।

CM Rekha Gupta ने आज विधानसभा सत्र के अंतिम दिन प्रेस वार्ता की, जिसमें उनकी सरकार के मंत्री भी मौजूद रहे।

दिल्ली विधानसभा सत्र के अंतिम दिन CM Rekha Gupta ने अपने मंत्रियों के साथ विधानसभा परिसर में प्रेस वार्ता की। उन्होंने घोषणा की कि विकसित दिल्ली बजट 24 से 26 मार्च के बीच पेश किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों के सुझावों को शामिल किया जाएगा। जनता अपने सुझाव ईमेल viksitdelhibudget-25@delhi.gov.in और व्हाट्सएप नंबर 9999962025 के माध्यम से भेज सकती है।

CM Rekha Gupta ने बताया कि 5 मार्च को महिला संगठनों को विधानसभा में आमंत्रित कर उनके सुझाव लिए जाएंगे। 6 मार्च को शिक्षाविदों से और 7 मार्च को व्यापारी संगठनों से संवाद होगा। उन्होंने कहा कि जो काम अब तक नहीं हो रहे थे, वे अब जरूर पूरे किए जाएंगे।

जनता से सीधे जुड़ेंगे मंत्री और विधायक

विधानसभा सत्र में दो सीएजी रिपोर्ट पेश की गईं, जिनमें केजरीवाल सरकार के दौरान लागू की गई शराब नीति और स्वास्थ्य विभाग की अनियमितताओं का खुलासा हुआ। CM Rekha Gupta ने कहा कि विधायक और मंत्री बजट को लेकर जनता से राय लेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। सचिवालय अब शनिवार और रविवार को भी कार्य करेगा। साथ ही, सदन में स्वास्थ्य क्षेत्र पर पेश की गई सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी। अभी केवल दो रिपोर्ट आई हैं, जबकि 12 और रिपोर्ट आना बाकी हैं, जो पूर्व सरकार की कमियों को उजागर करेंगी।

दिल्ली को हुआ राजस्व घाटा

शराब नीति पर प्रस्तुत की गई कैग रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि दिल्ली सरकार को 2026 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ। नीति में खामियां थीं और लाइसेंस प्रक्रिया में अनियमितताएं पाई गईं। विशेषज्ञ समिति ने सुधारों के सुझाव दिए थे, लेकिन तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इन सिफारिशों को नजरअंदाज कर दिया

You may also like

‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…”