Saturday, August 15, 2026

पंडित राम सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की भागीदारी

by Neha
पंडित राम सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की भागीदारी

डित राम सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि पर रुद्रपुर में कार्यक्रम आयोजित, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाग लिया और स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वतंत्र संग्राम सेनानी पंडित राम सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि पर रुद्रपुर स्थित पं राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित राम सुमेर शुक्ल की मूर्ति पर माल्यार्पण और उनके जीवन परिचय के शिलापट के अनावरण के साथ हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंच पर पहुँचकर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जनमानस द्वारा सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तलवार भेंट की। नगर पालिका नगला क्षेत्र की जनता ने उन्हें शेर, महिलाओं ने स्मृति चिन्ह, सिख समुदाय ने गुरुद्वारा अमृतसर साहिब का चित्र, और किसानों ने हल भेंट कर सम्मानित किया।

also read: उत्तराखंड: खाली जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं,…

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और आगामी विकास कार्यों के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि एम्स निर्माण, मिनी आईएसबीटी किच्छा, औद्योगिक स्मार्ट सिटी, रुद्रपुर बाईपास, ग्रीनफील्ड पंतनगर एयरपोर्ट, और गन्ने के मूल्य में वृद्धि जैसे कई कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

सरकार की उपलब्धियों का विवरण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने देश में सबसे पहले यूसीसी लागू, धर्मांतरण कानून, नकल विरोधी कानून, लव जिहाद और लैंड जिहाद के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की। इसके साथ ही कुमाऊँ मंडल में एम्स का निर्माण, जमरानी बाध निर्माण, इंटरनेशनल एयरपोर्ट पंतनगर, मिनी आईएसबीटी किच्छा, औद्योगिक स्मार्ट सिटी, रुद्रपुर बाईपास का कार्य चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सरकार ने प्रदेश निर्माण के चार साल के भीतर सबसे ज्यादा सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं।

कार्यक्रम ने पंडित राम सुमेर शुक्ल की पुण्यतिथि को यादगार बनाते हुए, उत्तराखंड के विकास और सरकार की उपलब्धियों को भी जनता के समक्ष प्रस्तुत किया।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी