Monday, September 7, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा के आपदा प्रभावितों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

by Neha
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा के आपदा प्रभावितों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा के आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। दिवाली पर प्रभावितों के साथ मनाया उत्सव और पुनर्वास कार्यों को तेज करने के निर्देश।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र के मजाड़ा-कार्लीगाड़ गांव पहुंचे और वहां आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर दिवाली मनाई। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों की समस्याएं सुनीं और पुनर्वास एवं मुआवजे के लिए सरकार की पूरी मदद का भरोसा दिया।

15 सितंबर को सहस्त्रधारा मार्ग के मजाड़ा-कार्लीगाड़ गांवों में हुई भारी बारिश और भूस्खलन ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस प्राकृतिक आपदा में मजदूर अंकित सहित कई लोगों की मौत हुई थी, जबकि गांव के कई परिवार अस्थायी आश्रयों में जीवन यापन कर रहे हैं। एक माह बाद भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं।

also read: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अशासकीय…

गांव वालों ने इस बार दिवाली न मनाने का निर्णय लिया था, लेकिन मुख्यमंत्री धामी ने उनकी भावनाओं को समझते हुए स्वयं गांव जाकर उनके साथ दीपावली मनाई। सीएम ने अधिकारियों को पुनर्वास कार्यों को तेज करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक आपदा प्रभावित के जीवन में पुनः उजाला लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मजाड़ा और कार्लीगाड़ के लोगों को पुनर्वास योजना के तहत जल्द स्थायी आवास और आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। सीएम धामी ने प्रभावितों के साथ दीप जलाकर यह संदेश दिया कि उत्तराखंड सरकार संकट की इस घड़ी में उनके साथ पूरी तरह है।

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?