Saturday, July 25, 2026

CM Nayab Saini ने तीज उत्सव में घोषणा की कि हरियाणा में 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा

by ekta
CM Nayab Saini ने तीज उत्सव में घोषणा की कि हरियाणा में 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा

CM Nayab Saini: अक्टूबर में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले घोषणाएं की हैं।

अक्टूबर में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों की हर फसल एमएसपी पर खरीदने की घोषणा करके एक और बड़ा चुनावी दांव खेला है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा में 500 रुपये प्रति सिलेंडर देने का ऐलान किया है। सरकार के इस निर्णय से राज्य के 46 लाख परिवारों को सीधा फायदा पहुंचेगा। सरकार एक लाख आठ सौ हजार रुपये की आय वाले परिवारों को पांच सौ रुपये का गैस सिलेंडर देगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ये घोषणा जींद में तीज के अवसर पर एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में की।

CM ने महिलाओं के लिए खोला पिटारा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी सहायता समूह को 100 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। साथ ही 5105 बेटियों को उच्चतर शिक्षा के लिए 20 करोड़ 28 लाख रुपये का ऋण सरकार से दिया जाएगा। इसके अलावा, एक लाख 80 हजार रुपये प्रति वर्ष की आय वाले परिवारों की लड़कियों को सनातक तक निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। प्रदेश के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बस अड्डा क्षेत्र में दो दुकानें आवंटन होंगी। 1581 गरीब विधवाओं को सरकार 9 करोड़ 38 लाख रुपये का ब्याज रहित ऋण देगी। इसके अलावा 487 महिला उद्यमियों को 7 प्रतिशत के बयाज पर 8 करोड़ 70 लाख का ऋण दिया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना की राशि 41 हजार से बढ़ाकर 71 हजार करने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की।

हरियाणा पुलिस में बढ़ेगी महिलाओं की संख्या

CM Nayab Saini ने तीज पर महिलाओं को तोहफा देते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस में महिला पुलिस कर्मियों की संख्या 15 प्रतिशत तक बढ़ाई जाएगी। 8 लाख 45 हजार गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व योजना से 346 करोड़ रुपये मिलेंगे। 10 लाख बच्चों को मुख्यमंत्री डूंगर उपहार कार्यक्रम द्वारा फॉर्टफाइड दूध दिया जाएगा। 3 लाख महिला एवं किशोरी योजना में छात्राओं को सनटोरी पर उपलब्ध कराए जाएंगे। मिशन इंद्रधनुष अभियान में 3 लाख 33 हजार महिलाओं का टीकाकरण होगा। 10 सबसे कम लिंगानुपात वाले जिलों में जाकर जनता को जागरूक करने के लिए मोबाइल वन मल्टी मीडिया तकनीक की शुरुआत की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच