Saturday, August 29, 2026

CM Bhajan Lal Sharma ने खादी प्रदर्शनी का किया अवलोकन

by ekta
CM Bhajan Lal Sharma ने खादी प्रदर्शनी का किया अवलोकन

CM Bhajan Lal Sharma: खादी वस्त्रों की खरीद कर यूपीआई से किया भुगतान

गांधी जयंती के अवसर पर CM Bhajan Lal Sharma ने बुधवार को राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड परिसर स्थित खादी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खादी देश की पहचान है। इसके उत्पाद पर्यावरण हितैषी होते हैं तथा हानिकारक रसायनों से मुक्त होते हैं। उन्होंने कहा कि खादी उत्पादों पर 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है। आमजन इस छूट का लाभ उठाते हुए खादी उत्पादों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें, ताकि कतिनों एवं बुनकरों को आर्थिक संबल मिल सकें।
श्री शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और खादी उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने खादी उत्पादों का क्रय कर यूपीआई माध्यम से भुगतान भी किया। मुख्यमंत्री ने परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर केकड़ी विधायक श्री शत्रुघ्न गौतम सहित खादी संस्थान से जुड़े कार्मिक भी उपस्थित रहे।

source: https://dipr.rajasthan.gov.in

You may also like

Leave a Comment

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम