Friday, August 28, 2026

CM Bhajan Lal Sharma ने रैवासा पीठाधीश्वर राघवाचार्य जी महाराज के देवलोक गमन पर श्रद्धांजलि अर्पित की

by ekta
CM Bhajan Lal Sharma ने रैवासा पीठाधीश्वर राघवाचार्य जी महाराज के देवलोक गमन पर श्रद्धांजलि अर्पित की

CM Bhajan Lal Sharma

  • जानकी नाथ मंदिर में नए पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास जी महाराज की चादरपोशी कार्यक्रम में हुए शामिल

CM Bhajan Lal Sharma ने रविवार को सीकर के दांतारामगढ़ क्षेत्र के रैवासा धाम में अग्र पीठाधीश्वर राघवाचार्य जी महाराज के देवलोक गमन पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 श्री शर्मा रैवासा के नए पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास जी महाराज की चादरपोशी कार्यक्रम में शामिल हुए तथा माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर महाराज श्री से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री धनश्याम तिवाड़ी ने मुख्यमंत्री को रैवासा धाम के प्राचीन इतिहास के बारे में जानकारी भी दी।

इस अवसर पर नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा, राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह बाजौर, विधायक श्री गोवर्धन वर्मा, श्री सुभाष मील, पूर्व सांसद श्री सुमेधानंद सरस्वती सहित साधू-संत व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

source: https://dipr.rajasthan.gov.in

You may also like

Leave a Comment

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम