CM Bhajan Lal Sharma : आरवीयूएनएल और सिंगरेनी कोलियरीज के बीच समझौता ज्ञापन संपन्न हुआ।

CM Bhajan Lal Sharma: Memorandum of Understanding concluded between RVUNL and Singareni Collieries.

CM Bhajan Lal Sharma ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश में मजबूत विद्युत प्रसारण प्रणाली और थर्मल एवं नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अहम निर्णय लिए हैं। इन दूरगामी नीतियों के परिणामस्वरूप राजस्थान जल्द ही देश में ‘ऊर्जादाता’ के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएनएल) और केंद्र एवं तेलंगाना सरकार के उपक्रम सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) से बिजली उत्पादन और आपूर्ति को नई दिशा मिलेगी।

CM Bhajan Lal Sharma सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित आरवीयूएनएल और एससीसीएल के बीच एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान, जो देश का सबसे बड़ा राज्य है, सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है और जल्द ही ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बन जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार किसानों को 2027 तक दिन के समय बिजली उपलब्ध कराने के लिए नीतिगत निर्णय लेकर उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है।

राजस्थान में बनेगा 1500 मेगावाट का सोलर पार्क, 800 मेगावाट बिजली प्राप्त होगी

CM Bhajan Lal Sharma ने जानकारी दी कि एमओयू के तहत तेलंगाना में 1600 मेगावाट की थर्मल ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी, जिससे 800-800 मेगावाट बिजली तेलंगाना और राजस्थान को मिलेगी। इसके अलावा, राजस्थान में 1500 मेगावाट का सौर ऊर्जा पार्क स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए आरवीयूएनएल ने भूमि भी चिन्हित कर ली है। इस परियोजना में करीब 6,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इन सभी परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 22,000 करोड़ रुपये आंकी गई है।

54,000 मेगावाट क्षमता के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम

CM Bhajan Lal Sharma  ने बताया कि राजस्थान की स्वच्छ ऊर्जा नीति-2024 के तहत 2030 तक 125 गीगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार ने 2031-32 तक 54,000 मेगावाट की विद्युत उत्पादन क्षमता हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। केंद्रीय उपक्रमों के साथ 10 मार्च 2024 को और राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान कुल 2.28 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते किए गए हैं। इसके अलावा, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन और आरवीयूएनएल के बीच 10,000 करोड़ रुपये का एमओयू भी किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि संबंधित विभाग और एजेंसियां इन परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कर प्रदेश और देश की बिजली आवश्यकताओं को पूरा करने में योगदान देंगी।

तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री श्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने कहा कि राजस्थान की अपार सौर ऊर्जा संभावनाएं उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। उन्होंने बताया कि तेलंगाना की थर्मल ऊर्जा दक्षता और राजस्थान की सौर क्षमता के मेल से यह एमओयू ऊर्जा क्षेत्र में नया अध्याय जोड़ेगा। ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हीरालाल नागर ने कहा कि ऊर्जा विभाग तेलंगाना सरकार के साथ मिलकर इन परियोजनाओं का त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा श्री आलोक ने एमओयू से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में तेलंगाना के प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा श्री संदीप कुमार सुल्तानिया, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री आलोक गुप्ता, आरवीयूएनएल के सीएमडी श्री देवेंद्र श्रृंगी, एससीसीएल के सीएमडी श्री एन. बलराम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्थान स्टार्टअप समिट-2026 का उद्घाटन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं और उद्योग विकास पर किया जोर

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले

बजट सत्र के बीच आज कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे अध्यक्षता