3 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान देंगे तरनतारन को बड़ी सौगात, विकास परियोजनाओं का होगा उद्घाटन

by Neha
3 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान देंगे तरनतारन को बड़ी सौगात, विकास परियोजनाओं का होगा उद्घाटन

3 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तरनतारन के झबाल में करेंगे बड़ी विकास रैली, 100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन। उपचुनाव से पहले तैयारियां जोरों पर।

तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में आगामी उपचुनावों से पहले पंजाब सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 3 अक्टूबर को तरनतारन के कस्बा झबाल में एक भव्य विकास रैली का आयोजन करेंगे, जिसमें पंजाब मंडी बोर्ड और लोक निर्माण विभाग से जुड़े करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा।

aloso read: पंजाब सरकार के बुलंद इरादे – स्वास्थ्य, राहत और…

झबाल में हुई तैयारियों का निरीक्षण

इस कार्यक्रम से पहले डिप्टी कमिश्नर राहुल और एसएसपी तरनतारन ने पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू के साथ झबाल में कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। अधिकारियों ने आयोजन की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर तहसीलदार गुरप्रीत सिंह, नायब तहसीलदार जसविंदर सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

सरकार ने मंजूर की 100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं

तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 3 अक्टूबर को इन परियोजनाओं का औपचारिक उद्घाटन करेंगे, जो क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

You may also like

एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज