Saturday, August 29, 2026

CM Bhagwant Singh Mann: मुख्यमंत्री ने डोडा और कठुआ में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा की

by editor
CM Bhagwant Singh Mann: मुख्यमंत्री ने डोडा और कठुआ में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा की

CM Bhagwant Singh Mann: देश की एकता और अखंडता पर किसी भी हमले का मुंह-तोड़ जवाब दिया जाना चाहिए

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ और डोडा जिलों में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा की है, जिसमें सी.आर.पी.एफ. का एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी देश विरोधी गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता पर कोई भी हमला स्वीकार्य नहीं है और इसका करारा जवाब दिया जाना चाहिए।

CM Bhagwant Singh Mann: कहा कि ऐसे किसी भी हमले को नाकाम करके और अपनी सीमाओं की रक्षा करके देश की संप्रभुता को बरकरार रखा जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे हमलों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए ताकि देश की एकता और अखंडता को कोई खतरा न पैदा हो। उन्होंने कहा कि इस घिनौने कृत्य के अपराधियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि यह भविष्य में दूसरों के लिए एक सबक बन सके।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपना कर्तव्य निभाते हुए एक जवान शहीद हो गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश और खासकर परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद ने देश की एकता की रक्षा के लिए बहादुरी से अपना कर्तव्य निभाया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस शहीद का बलिदान उनके साथी सैनिकों को और अधिक मेहनत से अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित करेगा।

You may also like

Leave a Comment

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम