पंजाब बजट सत्र 2026: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्ष पर कसा तंज, 2027 तक खाली रहने की भविष्यवाणी

पंजाब बजट सत्र 2026: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्ष पर कसा तंज, 2027 तक खाली रहने की भविष्यवाणी

पंजाब बजट सत्र 2026 में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्ष पर हमला बोला, 2027 तक बेंचें खाली रहने की भविष्यवाणी की। मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य योजनाएँ, रसोई योजना और निवेश सम्मेलन की अहम घोषणाएँ।

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकार की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले चार साल जनता की सेवा में समर्पित किए हैं, जबकि पहले की सरकारों के घोषणापत्र में धर्म और जाति के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित रहता था।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अमित शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम मुद्दों को प्राथमिकता दी गई, जो आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र का मुख्य हिस्सा रहे। उन्होंने सदन में कांग्रेस के बहिष्कार पर भी तंज कसते हुए कहा: “विपक्ष के बेंच 2027 के बाद भी खाली रहेंगे।”

महिलाओं के लिए योजनाओं का जिक्र

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार ने मां-बहनों के सम्मान और आर्थिक सहायता पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने बताया कि कई परिवारों के लिए रोज़ाना के छोटे-म माछोटे पैसों की भी अहमियत होती है। उन्होंने यह भी कहा कि चार साल में महिलाओं को मिले लाभों की तुलना विपक्ष के अधूरे वादों से करना चाहिए।

also read: मान सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को दिया…

मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य सुविधाएँ

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि पंजाब में 90 प्रतिशत घरों को 600 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है और किसानों को भी यह सुविधा उपलब्ध है। बिजली बोर्ड का कर्ज समाप्त हो चुका है और बिजली दरों में 70 पैसे से 1.5 रुपये तक कमी की गई है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में, राज्य के 900 से अधिक अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया गया है। इससे आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है और पंजाब स्वास्थ्य सेवा में विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

रसोई योजना और निवेश पहल

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रसोई योजना का भी जिक्र किया, जिसके लिए 1000 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को नमक, चीनी, दाल और तेल जैसी आवश्यक वस्तुएं दी जाएंगी।

इसके अलावा, लुधियाना में 3200 करोड़ रुपये की लागत से देश की दूसरी सबसे बड़ी साइकिल वैली स्थापित की जा रही है, जिससे करीब 2000 लोगों को रोजगार मिलेगा। 13 से 15 मार्च तक पंजाब में आयोजित बड़े निवेश सम्मेलन में देश और विदेश के प्रमुख उद्योगपति भाग लेंगे।

आम आदमी क्लीनिकों की उपलब्धियाँ

सीएम मान ने कहा कि राज्य के आम आदमी क्लीनिकों में अब तक 5 करोड़ से अधिक ओपीडी की जा चुकी है, जिससे लाखों लोगों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ मिली हैं।

Related posts

गुजरात: आम आदमी पार्टी ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए मैनिफेस्टो जारी किया

किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज, डॉ. बलजीत कौर ने अकाली नेतृत्व पर उठाए सवाल

AAP विधायक चैतर वसावा की मौजूदगी में खंभात में बड़ी रैली, दिखा चुनावी जोश