Tuesday, May 12, 2026

CM Arvind Kejriwal को तोड़ नहीं सकते..आम आदमी पार्टी (AAP) AK पर भी बोलीं सुनीता केजरीवाल

by editor
CM Arvind Kejriwal को तोड़ नहीं सकते..आम आदमी पार्टी (AAP) AK पर भी बोलीं सुनीता केजरीवाल

भाजपा ने CM Arvind Kejriwal को जेल में डाल दिया ताकि महिलाओं को एक हजार रुपये महीना की योजना को रोका जा सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग चाहे कुछ भी कर सकते हैं।

रविवार को, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से गठबंधन के उम्मीदवार सहीराम पहलवान का समर्थन करने के लिए एक रोड शो किया। उन्होंने कहा कि सीएम को झुकाने और तोड़ने के झूठे मामले में जेल भेजा गया है, लेकिन कोई उन्हें झुका नहीं सकता।

देवली विधानसभा में एक रोड शो में उन्होंने जनता से केजरीवाल को जेल में डालने के खिलाफ उनका समर्थन मांगा। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों से कहा कि वे “जेल का जवाब वोट से” देंगे। उनका दावा था कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की हर महिला को मासिक एक हजार रुपये देने का ऐलान किया है।

भाजपा ने मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया ताकि महिलाओं को एक हजार रुपये महीना की योजना को रोका जा सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग चाहे कुछ भी कर लें, वह अपनी माताओं-बहनों को एक हजार रुपये महीना देकर ही रहेंगे।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि ये लोग झूठे केस में केजरीवाल को जेल में डाल रहे हैं। अब तक कोर्ट ने उन्हें दोषी नहीं ठहराया है।ये लोग कह रहे हैं कि जांच चल रही है। क्या यह जांच 10 साल चलेगी तो सीएम को 10 साल जेल में रखेंगे? इससे पहले कोई व्यक्ति तब जेल जाता था, जब अदालत उसे दोषी ठहरा देती थी। अब इन्होंने एक नई व्यवस्थआ निकाली है। ये कहते हैं कि जब तक जांच चलेगी, तब तक जेल में रहना पड़ेगा।

हजार रुपये की गारंटी पूरी करेंगे

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों ने शानदार काम किया है। बच्चों को अब बेहतर शिक्षा मिल रही है। सरकारी अस्पताल सुधारे और मोहल्ला क्लीनिक बनाए। अब वे महिलाओं को भी हर महीने हजार रुपये देंगे। इन लोगों ने आपके मुख्यमंत्री को चुनाव के दौरान जेल में डाल दिया ताकि उनकी आवाज आप तक न पहुंच पाए।

दिल्ली के कामों का जिक्र किया

मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता ने तीन बार मुख्यमंत्री चुना है। भाजपा के सदस्यों को इस बात का गुस्सा आता है कि जनता उनसे इतना प्यार क्यों करती है। मैं पूछना चाहती हूं कि अरविंद केजरीवाल का क्या दोष है? उन्होंने दिल्ली में बिजली 24 घंटे मुफ्त बिजली दी। मुफ्त पानी दे रहे हैं। महिलाओं को मुफ्त बस में सफर करवा रहे हैं।

 

You may also like

Leave a Comment

एल्विश यादव को 10 करोड़ की धमकी, साथ ही मिली जान से मारने की धमकी रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी