Monday, September 21, 2026

मुख्य सचिव KAP Sinha ने श्री दरबार साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में माथा टेका

by editor
मुख्य सचिव KAP Sinha ने श्री दरबार साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में माथा टेका

पंजाब के मुख्य सचिव श्री KAP Sinha ने रविवार को अमृतसर में श्री दरबार साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में मत्था टेका।

KAP Sinha: श्री दरबार साहिब में मत्था टेकने के बाद, मुख्य सचिव श्री सिन्हा ने पवित्र स्थान के चारों ओर पारंपरिक ‘परिक्रमा’ की। उन्होंने गुरबाणी कीर्तन भी सुना। इसके बाद एसजीपीसी की ओर से सूचना कार्यालय में उन्हें सम्मानित किया गया। श्री दुर्गियाना मंदिर में मत्था टेकने के बाद श्री सिन्हा को मंदिर कमेटी की ओर से सम्मानित भी किया गया.

मुख्य सचिव श्री सिन्हा ने कहा कि नये पद की जिम्मेवारी संभालने के बाद वे अपना आभार व्यक्त करने के लिए ‘गुरु घर’ का आशीर्वाद लेने आये हैं। उन्होंने कहा कि सर्वशक्तिमान ईश्वर ने उन्हें ईमानदारी और समर्पण के साथ पंजाब के लोगों की सेवा करने का आशीर्वाद दिया है।

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर अमृतसर साक्षी साहनी, एसडीएम मनकंवल सिंह चहल और डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर भी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

‘म्यूट बटन’ वाली बात पर भड़कीं रीति, काजी तौकीर से जमकर हुआ पंगा ‘पटक कर फेंक दूंगा…’, अरिशफा खान से भिड़े स्काउट, कैप्टंसी टास्क में मचा बवाल आसिफ खान पर भड़कीं उदिति सिंह, बोलीं- ‘मुझे टच-वच पसंद नहीं’ तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें पितृसत्ता पर भड़कीं फातिमा सना शेख, ‘पितृसत्ता सिर्फ पुरुषों की गलती नहीं’