Saturday, September 5, 2026

AAP विधायक चैतर वसावा के नेतृत्व में आंदोलन सफल, कंपनी ने 13 में से 11 मांगें मानीं

by Neha
AAP विधायक चैतर वसावा के नेतृत्व में आंदोलन सफल, कंपनी ने 13 में से 11 मांगें मानीं

AAP विधायक चैतर वसावा के नेतृत्व में नाइट्रेक्स केमिकल मजदूर आंदोलन का सुखद अंत, कंपनी ने 13 में से 11 मांगें स्वीकार कीं।

झगड़िया GIDC की नाइट्रेक्स केमिकल इंडिया लिमिटेड कंपनी में मजदूरों के अधिकारों के लिए आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा कंपनी के मजदूरों के साथ कल से धरने पर बैठे थे और आज इस मुद्दे का सुखद समाधान हुआ है। इस संबंध में विधायक चैतर वसावा ने मीडिया के समक्ष बात करते हुए कहा कि नाइट्रेक्स केमिकल इंडिया लिमिटेड कंपनी में हम पिछले 24 घंटे से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। यहां के मजदूरों की 13 मुद्दों पर मांगे थीं और ये 13 मुद्दे हमने कंपनी के समक्ष रखे थे। आज कंपनी के एच.आर. हेड, कंपनी के CEO और कुछ यूनिट मैनेजर सहित सभी लोगों के साथ हमारी मीटिंग हुई। इसमें 13 में से 11 मांगों को उन्होंने स्वीकार किया है और कल से ही इन 11 मांगों के अमल की उन्होंने गारंटी दी है।

also read: झगड़िया GIDC में मजदूरों के न्याय के लिए AAP विधायक चैतर…

विधायक चैतर वसावा ने आगे कहा कि वेतन वृद्धि के जो मुद्दे थे, उसमें सीनियोरिटी के अनुसार यानी जिसने जितनी सेवा दी है, उन लोगों को पहली अप्रैल से वेतन वृद्धि लागू करने की गारंटी दी गई है। इसके अलावा वर्षों से काम कर रहे मजदूरों को तत्काल रूप से कंपनी का कर्मचारी बनाने के लिए आने वाली बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा और पहले 50 लोगों को लिया गया था, उसी तरह सीनियोरिटी के अनुसार कंपनी का कर्मचारी बनाने की उन्होंने गारंटी दी है। कंपनी ने कहा है कि जो भी लोग अपने अधिकारों के लिए हड़ताल पर गए थे, उन्हें किसी भी प्रकार की कोई प्रताड़ना नहीं की जाएगी। दोबारा किसी को इस तरह गेट पर आने की जरूरत न पड़े, इसकी भी उन्होंने गारंटी दी है। इस मुद्दे का सुखद समाधान हुआ है, जिसका हम स्वागत करते हैं। हम सभी वर्करों, समर्थन में आए नेताओं, पुलिसकर्मियों और मीडिया के मित्रों का आभार मानते हैं और सभी लोगों को बधाई देते हैं।

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?