Saturday, April 18, 2026

Champions Trophy :आज खत्म होगा इंतजार, टीम इंडिया में इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका।

by editor
आज खत्म होगा इंतजार, टीम इंडिया में इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका।

शनिवार को मुंबई में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान Champions Trophy के लिए टीम के स्क्वॉड का ऐलान करेंगे।

Champions Trophy के लिए शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा। मुंबई में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में Champions Trophy और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम के स्क्वॉड का खुलासा करेंगे। टीम इंडिया की कमान पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाले रोहित शर्मा के हाथों में होगी। आइए जानते हैं कि इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

यशस्वी जायसवाल पर सबकी निगाहें

शानदार फॉर्म में चल रहे यशस्वी जायसवाल अभी तक वनडे में डेब्यू नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में सिलेक्टर्स के सामने यह सवाल उठता है कि क्या उन्हें बैकअप ओपनर के रूप में 15 सदस्यीय टीम में जगह दी जानी चाहिए। रोहित शर्मा के भारत की कप्तानी संभालने की पुष्टि के बाद उन्हें शुभमन गिल के साथ ओपनर के तौर पर चुने जाने की संभावना है, जिन्होंने पिछले दो सालों में वनडे में 57.36 की औसत से 1434 रन बनाए हैं।

हालांकि, अगर यशस्वी 15 सदस्यीय टीम में शामिल होते हैं, तो भारत को संजू सैमसन या ऋषभ पंत में से किसी एक को रिजर्व के तौर पर रखना होगा। मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को शामिल किया जा सकता है। हालांकि, राहुल और अय्यर में से किसी एक को ही प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा, क्योंकि विकेटकीपर के तौर पर टीम में पंत को देखा जा सकता है।

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर सिलेक्टर्स का अपडेट महत्वपूर्ण रहेगा। टीम में मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह की जगह लगभग तय है, जबकि तीसरे पेसर के तौर पर मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच मुकाबला जारी है।

स्पिनरों में कौन-कौन होंगे शामिल?

रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव वनडे में टीम के दो स्पिनर के तौर पर चुने गए हैं, लेकिन सिलेक्टर्स को तीसरे स्पिनर का चयन करना होगा। अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती के बीच एकमात्र स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा होगी।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का संभावित स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा