चैत्र नवरात्रि 2026 में मां दुर्गा को प्रिय राशियां कौन-कौन सी हैं। मेष सिंह वृश्चिक धनु राशि वाले जातकों के लिए नवरात्रि शुभ और मंगलकारी। जानें राशियों का प्रभाव और माता की कृपा।
चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा की आराधना और भक्ति के लिए समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों के लिए यह नवरात्र विशेष रूप से लाभकारी साबित होने वाला है। ग्रहों की स्थिति इन राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिन पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहेगी।
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं, जो साहस और शक्ति के प्रतीक माने जाते हैं। मां दुर्गा स्वयं शक्ति स्वरूपा हैं, इसलिए मेष राशि के जातक उनकी विशेष कृपा प्राप्त करते हैं। इस नवरात्र में मेष राशि वाले जातकों का आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। उनके निर्णयों में स्पष्टता आएगी और समाज में उनका मान-सम्मान बढ़ेगा।
also read: चैत्र नवरात्रि 2026: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन अमावस्या,…
सिंह राशि
सिंह राशि का प्रतीक शेर है और मां दुर्गा की वाहन सिंह है। इस कारण से सिंह राशि के लोग माता रानी की कृपा के पात्र होते हैं। चैत्र नवरात्रि में सिंह राशि वालों की लीडरशिप क्वालिटी निखर कर सामने आएगी। ऑफिस या कार्यस्थल में उनका दबदबा बढ़ेगा और व्यक्तित्व में एक अलग ही तेज दिखाई देगा, जिससे लोग उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक अपनी इच्छाशक्ति और मेहनत के लिए जाने जाते हैं। मां दुर्गा मेहनती और त्यागशील लोगों को विशेष रूप से पसंद करती हैं। इस नवरात्र में वृश्चिक राशि वालों को कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने की संभावना है। इनके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और शत्रुओं पर विजय पाने में सफलता प्राप्त होगी।
धनु राशि
धनु राशि का स्वामी बृहस्पति है, जो धर्म और ज्ञान का प्रतीक माने जाते हैं। धनु राशि के लोग जब मां दुर्गा की भक्ति करते हैं, तो उन्हें शीघ्र शुभ फल प्राप्त होते हैं। इस नवरात्र में इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने की क्षमता दिखाई देगी।
चैत्र नवरात्रि 2026 में ये राशियां माता दुर्गा की विशेष कृपा से अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव अनुभव करेंगी।