CES 2026 में स्मार्ट ग्लासेस का जलवा: जानें फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स

by ekta
CES 2026 में स्मार्ट ग्लासेस का जलवा: जानें फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स

CES 2026 में पेश स्मार्ट ग्लासेस के टॉप फीचर्स, AI कैमरा, XR डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ। जानें Asus, RayNeo, XGIMI और Rokid के स्मार्ट चश्मों की पूरी डिटेल।

CES 2026 में स्मार्ट ग्लासेस ने टेक दुनिया में तहलका मचा दिया। पिछले कुछ सालों से टेक कंपनियों का फोकस स्मार्ट ग्लासेस पर बढ़ता जा रहा है, और इस बार कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) में कई ब्रांड्स ने अपने हाई‑टेक स्मार्ट ग्लासेस पेश किए। ये डिवाइस न केवल स्टाइलिश हैं, बल्कि उन्नत फीचर्स जैसे सिनेमैटिक XR डिस्प्ले, एआई पावर्ड कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं।

आइए जानते हैं CES 2026 में दिखाए गए कुछ सबसे खास स्मार्ट ग्लासेस के बारे में:

Asus ROG Xreal R1

गैमर के लिए परफेक्ट: Asus का ROG Xreal R1 स्मार्ट ग्लास 171‑इंच का वर्चुअल डिस्प्ले प्रदान करता है और 240Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें एंकर मोड शामिल है, जिससे स्क्रीन आपके मूवमेंट के दौरान भी स्थिर रहती है। यह डिवाइस जल्द ही लॉन्च होने वाला है और गेमिंग एक्सपीरियंस को अगले स्तर तक ले जाएगा।

also read: फोल्डेबल आईफोन 2026: लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशन और भारत में…

XGIMI Memomind Glasses

इस स्मार्ट ग्लास का लुक सामान्य चश्मे जैसा है, लेकिन इसकी टेक्नोलॉजी कमाल की है। यह MicroLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो दोनों लेंस के सामने एक्टिव होता है। इसमें एआई असिस्टेंट की सुविधा भी है, जिससे मैप्स, डैशबोर्ड और अन्य टास्क आसानी से पूरे किए जा सकते हैं।

RayNeo Air 4 Pro

HDR10 सपोर्ट के साथ यह स्मार्ट ग्लास शानदार विजुअल अनुभव देता है। डेडिकेटेड इमेज चिप और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के कारण डिस्प्ले शार्प और सिनेमैटिक लगता है। इसका वजन केवल 76 ग्राम है और इमर्सिव ऑडियो फीचर्स इसे गेमिंग और स्ट्रीमिंग के लिए बेहतरीन बनाते हैं।

Rokid AI Glasses Style

आरामदायक और हल्का: Rokid AI Glasses Style लंबे समय तक पहनने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें एक्स्ट्रा नोज पैड, कैमरा, माइक और ओपन‑ईयर स्पीकर शामिल हैं। इसकी बैटरी 12 घंटे तक चलती है और कीमत मेटा रेबेन ग्लासेस के मुकाबले काफी किफायती होगी।

You may also like

Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान प्रमोशन या रोमांस? गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला पर ट्रोल्स का हमला