Saturday, April 18, 2026

BSNL Wi-Fi Calling: अब कमजोर नेटवर्क में भी कॉल होंगी आसान, बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के

by Neha
BSNL Wi-Fi Calling: अब कमजोर नेटवर्क में भी कॉल होंगी आसान, बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के

BSNL ने पूरे भारत में Wi-Fi Calling (VoWiFi) शुरू कर दी है। अब कमजोर नेटवर्क में भी कॉल करें बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के। जानें कैसे एक्टिव करें और कौन से मोबाइल में मिलेगी सुविधा।

BSNL Wi-Fi Calling: नए साल की शुरुआत में ही भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ी सुविधा पेश की है। कंपनी ने देशभर में अपने सभी टेलीकॉम सर्किल में Wi-Fi Calling (Voice over Wi-Fi या VoWiFi) सेवा शुरू कर दी है। इस नई सुविधा से अब मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने पर भी यूज़र्स अपने Wi-Fi कनेक्शन के जरिए कॉल कर सकते हैं और रिसीव कर सकते हैं।

कम नेटवर्क वाले क्षेत्रों में होगी मदद

Wi-Fi Calling का सबसे बड़ा फायदा उन इलाकों में मिलेगा जहां नेटवर्क अक्सर बाधित रहता है। खासकर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्र में रहने वाले BSNL यूज़र्स अब अपने घर या ऑफिस में मौजूद स्थिर Wi-Fi कनेक्शन के जरिए बिना रुकावट कॉल कर पाएंगे।

कॉल होगी सीधे मोबाइल डायलर से

इस सुविधा के लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं। Wi-Fi Calling सीधे फोन के डिफॉल्ट डायलर से काम करती है और कॉल आपके मौजूदा मोबाइल नंबर से ही की जाती है। कॉल के दौरान Wi-Fi और मोबाइल नेटवर्क के बीच ऑटोमैटिक स्विच होता है, जिससे बातचीत बीच में नहीं कटती।

also read: ChatGPT बनाने वाली कंपनी ला रही है AI Smart Pen, फीचर्स…

कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं

BSNL ने स्पष्ट किया है कि Wi-Fi Calling के लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा। Wi-Fi के जरिए की गई कॉल्स आपके मौजूदा वॉयस प्लान के अनुसार ही बिल होंगी।

कौन से मोबाइल में उपलब्ध

Wi-Fi Calling सुविधा ज्यादातर नए और आधुनिक स्मार्टफोन में सपोर्ट करती है। यूज़र्स को बस अपने फोन की सेटिंग्स में Wi-Fi Calling ऑप्शन ऑन करना होगा। किसी डिवाइस के लिए शंका होने पर BSNL ग्राहकों को नजदीकी सर्विस सेंटर या हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह देता है।

BSNL के नेटवर्क अपग्रेड का हिस्सा

देशभर में Wi-Fi Calling की शुरुआत BSNL के नेटवर्क आधुनिकीकरण अभियान का हिस्सा है। इसका उद्देश्य उन इलाकों में भी बेहतर कनेक्टिविटी देना है जहां नेटवर्क हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। इस कदम से न केवल ग्राहकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि मोबाइल नेटवर्क पर दबाव भी कम होगा।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा