फोन में ब्लूटूथ ऑन रखना हो सकता है खतरनाक, स्कैमर चुटकियों में उड़ा सकते हैं आपका बैंक अकाउंट

by Neha
फोन में ब्लूटूथ ऑन रखना हो सकता है खतरनाक, स्कैमर चुटकियों में उड़ा सकते हैं आपका बैंक अकाउंट

फोन में ब्लूटूथ ऑन रखना खतरनाक, स्कैमर चुटकियों में उड़ा सकते हैं आपका बैंक अकाउंट। ब्लूजैकिंग से बचने के उपाय जानें।

आजकल लोग फोन की एक्सेसरीज जैसे इयरफोन, स्पीकर या स्मार्ट डिवाइस के लिए ब्लूटूथ ऑन रखते हैं। लेकिन कई बार उपयोग के बाद भी ब्लूटूथ ऑन रह जाता है, और यही आपके लिए खतरा बन सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, स्कैमर इस ब्लूटूथ का फायदा उठाकर आपके बैंक अकाउंट और व्यक्तिगत डेटा तक पहुंच सकते हैं।

ब्लूटूथ ऑन रहने का खतरा

अगर आप ट्रेन, बस या किसी पब्लिक प्लेस पर हैं और आपका फोन ब्लूटूथ ऑन है, तो स्कैमर आपके फोन में सेंध लगाने के लिए पेयरिंग रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। गलती या अनजाने में इसे एक्सेप्ट कर देने पर स्कैमर आपके फोन की पूरी एक्सेस पा सकते हैं। इसके बाद पासवर्ड, कार्ड डिटेल और बैंकिंग जानकारी चुराना उनके लिए आसान हो जाता है। ऐसे हमले को ब्लूजैकिंग (Bluejacking) कहा जाता है।

also read: Upcoming Smartphone: 2026 की शुरुआत में स्मार्टफोन…

ब्लूजैकिंग से बचने के उपाय

  1. ब्लूटूथ बंद रखें जब कोई एक्सेसरीज कनेक्ट न हो।

  2. पब्लिक प्लेस पर जाने से पहले ब्लूटूथ ऑफ करें।

  3. अनजान डिवाइस से कभी पेयर न करें।

  4. ब्लूटूथ को नॉन-डिस्कवरेबल मोड में रखें, ताकि यह अन्य डिवाइस से कनेक्ट न हो सके।

इन सरल उपायों को अपनाकर आप अपने फोन और बैंक अकाउंट को ब्लूटूथ से जुड़े खतरों से सुरक्षित रख सकते हैं।

You may also like

Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान प्रमोशन या रोमांस? गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला पर ट्रोल्स का हमला