Friday, August 28, 2026

Haryana में बीजेपी ने सीटें बढ़ी, अब 50 टोटल विधायक, जानिए कैसे

by editor
Haryana में बीजेपी ने सीटें बढ़ी, अब 50 टोटल विधायक, जानिए कैसे

Haryana चुनाव के नतीजे को लेकर बीजेपी गदगद तो है ही, इस बीच दो निर्दलीय विधायक ने साथ देकर उनकी खुशियों में चार चांद लगा दिया है।

बीजेपी Haryana में जीत गई है। तमाम एग्जिट पोल को गलत साबित करते हुए बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बीजेपी राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने वाली पहली पार्टी होगी। हरियाणा की 90 सीटों में से 48 बीजेपी ने जीती हैं, जबकि कांग्रेस को 37 मिली हैं। इसके अलावा, निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन सीटें जीती हैं। बीजेपी चुनाव परिणामों से खुश है, लेकिन दो निर्दलीय विधायक ने उनकी खुशियों को बढ़ा दिया है।

तीन निर्दलीय विधायकों में से दो भाजपा में शामिल हो गए हैं। बीजेपी में शामिल हो गए हैं राजेश जून और देवेंद्र कादयान, दोनों निर्दलीय विधायक हैं। दोनों विधायक ने हरियाणा चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और अन्य बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की और बीजेपी में शामिल हो गए।

कहां से जीते देवेंद्र कादयान?

देवेंद्र कादियान ने सोनीपत जिले की गन्नौर सीट से हरियाणा विधानसभा चुनाव जीता है। कांग्रेस के कुलदीप शर्मा ने उन्हें 35,209 वोटों से हराया है। देवेंद्र कादयान ने 77248 वोट प्राप्त किए, जबकि कुलदीप शर्मा ने 42039 वोट प्राप्त किए। बीजेपी के प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक ने तीसरे स्थान पर 17605 वोट हासिल किए।

बहादुरगढ़ में राजेश जून विजेता

बहादुरगढ़ विधानसभा सीट से राजेश जून ने चुनाव जीता है। उन्होंने बीजेपी के दीनेश कौशिक को हराया है। राजेश जून ने 41,999 वोटों से जीत दर्ज की है। राजेश जून को 73,191 और कौशिक को 31,192 वोट मिले। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के राजेंद्र सिंह जून रहे, जिन्हें 28955 वोट मिले। राजेश जून ने कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से स्तीफा दे दिया था और निर्दलीय चुनाव लड़ा।

You may also like

Leave a Comment

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम