Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क में होगी जबरदस्त टक्कर! बसीर और अभिषेक में हुई भिड़ंत, आखिरकार इस कंटेस्टेंट ने मारी बाज़ी

by editor
Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क में होगी जबरदस्त टक्कर! बसीर और अभिषेक में हुई भिड़ंत, आखिरकार इस कंटेस्टेंट ने मारी बाज़ी

Bigg Boss 19: नए हफ्ते के कैप्टन चुनने के लिए बिग बॉस ने घरवालों को खास टास्क दिया है।

Bigg Boss 19 : कैप्टेंसी की जंग हमेशा की तरह इस बार भी आसान नहीं रही। शो के मेकर्स ने जो ताज़ा प्रोमो शेयर किया है, उसमें अभिषेक बजाज और बसीर अली के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रही है।

प्रोमो में दिखाया गया कि कैप्टन बनने की कोशिश में दोनों आमने-सामने आ जाते हैं। जहां अभिषेक बोर्ड पर कुछ लिख रहे होते हैं, वहीं बसीर पूरा बोर्ड खींच लेते हैं। इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू होती है और मामला हाथापाई तक पहुंच जाता है। बसीर अपनी शर्ट उतारकर अभिषेक से भिड़ने तक आ जाते हैं और टास्क का बोर्ड पूल में फेंक देते हैं।

हालांकि, इस झगड़े का फायदा न तो बसीर को मिलेगा और न ही अभिषेक को। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते की कैप्टेंसी की बाज़ी अमाल मलिक के नाम होगी। घरवालों को अमाल और मृदुल तिवारी में से एक को चुनना होगा और सब मिलकर अमाल मलिक को नया कप्तान बना देंगे। इससे पहले कुनिका सदानंद और बसीर अली घर के कैप्टन रह चुके हैं।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप