Benefits Of Karonda: लाल, हरे और सफेद दिखने वाले खट्टे करौंदा खाने के फायदे जानिए

Benefits Of Karonda: लाल, हरे और सफेद दिखने वाले खट्टे करौंदा खाने के फायदे जानिए

Benefits Of Karonda: बारिश का मौसम खट्टे खट्टे करौंदे का सीजन है। करौंदा जितने स्वादिष्ट लगते हैं, उससे कहीं ज्यादा लाभकारी भी हैं। करौंदा खाना रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और बीमारियों को दूर करता है। जाने करौंदा के लाभ।

Benefits Of Karonda: विटामिन सी से भरपूर सब्जियां और फल मानसून में अधिक आते हैं। सीजनल फल और सब्जी अपने आहार में शामिल करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। बारिश के दिनों में करौंदा का सीजन होता है। लाल, हरा और सफेद करौंदा बेर से छोटे होते हैं और खाने में बहुत ही खट्टे होते हैं। करौंदा को सब्जी के साथ साइड डिश के रूप में छौंक कर इस्तेमाल किया जाता है। आप चाहें, प्याज, मिर्च और करौंदा मिलाकर इसे खा सकते हैं। करौंदा खाना शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है और कई बीमारियों से बचाता है। रोजाना करौंदा खाने के क्या लाभ हैं?

करौंदा खाने से लाभ

इम्यूनिटी मजबूत- मानसून में वायरल और अन्य इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में करौंदा को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। करौंदा आयरन, विटामिन बी और विटामिन सी से भरपूर है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जो आपको सीजनल बीमारियों से बचाता है।

पाचने को बनाए बेहतर- बारिश में पाचन क्रिया बहुत धीमी हो जाती है। यही करौंदा डाइट बैलेंसर का काम करता है। आपके पेट को स्वस्थ रखने में मदद करने के लिए इसमें पेक्टिन नामक सोल्यूबल फाइबर होता है। इससे पाचन क्षमता बढ़ती है।

ब्लड प्रेशर में फायदेमंद- करौंदा में विटामिन C, विटामिन बी और आयरन मिलते हैं, जो दिल की सेहत के लिए अच्छे हैं। ये फल हाई ब्लड प्रेशर को भी कम करने में मदद करते हैं। करौंदा खाने से शरीर में सूजन की समस्या को भी कम किया जा सकता है।

स्ट्रेस घटाए- करौंदा बेरी परिवार से है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरमार मात्रा होती है, जो स्किन रोगों को दूर करने में मदद करते हैं। करौंदा खाने से शरीर को मैग्नीशियम मिलता है, जिससे स्ट्रेस कम होता है।

करौंदा कैसे खाएं?

तेल और जीरा हींग के साथ करौंदा को छौंक लगाकर हल्का गलने पर खा सकते हैं। आप चाहें तो इसे प्याज और मिर्च के साथ छौंक लगाकर खा सकते हैं। इसके लिए एक पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें साबुत करौंदा, हरी मिर्च और कटी प्याज डालें। ऊपर हल्दी और नमक डालकर ढक दें। मुलायम होने पर गैस बंद कर दें। आप इसे साइड पर अचार या चटनी के रूप में खा सकते हैं। आप करौंदी की लौंजी और अचार भी बनाकर खा सकते हैं।

Related posts

Fitness Supplements Side Effects: फिटनेस सप्लीमेंट्स के गलत इस्तेमाल से लिवर को हो सकता है गंभीर नुकसान

Red Ants Home Remedies: गर्मी में लाल चीटियों से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय

Smoking And Voice Changes: क्या सिगरेट से आवाज सच में भारी हो जाती है? जानिए एक्सपर्ट्स की राय