BCCI भारतीय खिलाड़ियों के लिए नया नियम लाने वाला है, जो भारतीय खिलाड़ियों के लिए भी एक झटका साबित हो सकता है।
BCCI : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया कठिन दौर से गुजर रही है। कंगारू टीम से शर्मनाक हार के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI ) के अधिकारियों ने 11 जनवरी को मुंबई में एक समीक्षा बैठक की। टीम में बड़े बदलावों की चर्चा के बीच, BCCI खिलाड़ियों के लिए एक नया प्लान लागू करने पर विचार कर रहा है, जिसके तहत बोर्ड को खिलाड़ी के प्रदर्शन के आधार पर उसकी सैलरी में कटौती करने की अनुमति मिल सकेगी।
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार को देखते हुए बोर्ड एक ऐसा सिस्टम लागू करने पर विचार कर रहा है, जिसमें खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर इनाम मिलें, और खराब प्रदर्शन पर उनकी सैलरी में कटौती की जाए। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI के नए सचिव देवजीत सैकिया और कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया के आने के साथ यह नई व्यवस्था लागू होने जा रही है, जिससे BCCI के कामकाज और खिलाड़ियों से निपटने के तरीके में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिनमें से एक बदलाव प्रदर्शन आधारित सैलरी का भी होगा।