Saturday, April 18, 2026

BCCI लागू करेगा नया नियम, टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को विजय हजारे ट्रॉफी में कम से कम 2 घरेलू मैच खेलने होंगे

by Neha
BCCI लागू करेगा नया नियम, टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को विजय हजारे ट्रॉफी में कम से कम 2 घरेलू मैच खेलने होंगे

BCCI ने टीम इंडिया के सभी वनडे और टी20 खिलाड़ियों के लिए नया नियम लागू किया है। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सभी खिलाड़ियों को कम से कम 2 घरेलू मैच खेलना अनिवार्य होगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के सभी वनडे और टी20 खिलाड़ियों के लिए एक नया नियम लागू किया है। इसके तहत सभी खिलाड़ियों को कम से कम दो घरेलू मैच खेलने होंगे। इस फैसले का उद्देश्य खिलाड़ियों की मैच फिटनेस बनाए रखना और घरेलू क्रिकेट को मजबूत बनाना है।

टीम इंडिया वर्तमान में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इससे पहले भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज भी खेली थी। इसी बीच BCCI ने ‘वाइट बॉल फॉर्मेट’ में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए आदेश जारी किया कि वे जूनियर और सीनियर दोनों स्तर पर कम से कम दो घरेलू मैचों में भाग लें।

also read: अंडर-19 एशिया कप: वैभव सूर्यवंशी के 171 रनों की पारी,…

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में नया नियम लागू

बीसीसीआई ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि नेशनल ड्यूटी से फ्री होने के बाद सभी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लेना अनिवार्य होगा। इस कदम से खिलाड़ी लगातार मैच प्रैक्टिस कर सकेंगे और घरेलू क्रिकेट के युवा खिलाड़ियों को अपने सीनियर्स से सीखने का मौका मिलेगा।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 24 दिसंबर, 2025 से 18 जनवरी, 2026 तक आयोजित होगी। इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते नजर आएंगे। विराट कोहली ने दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन को अपनी उपलब्धता की जानकारी दी है और दो मुकाबले खेलेंगे। गौरतलब है कि विराट ने पिछली बार विजय हजारे ट्रॉफी 16 साल पहले यानी 2010 में खेली थी। वहीं, रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट में 17 अक्टूबर, 2010 के बाद पहली बार हिस्सा लिया।

BCCI का यह कदम घरेलू क्रिकेट को सशक्त बनाने और खिलाड़ियों को मैच रूटीन बनाए रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा