Tuesday, July 28, 2026

Rajasthan News: असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर (कृषि विभाग) संवीक्षा परीक्षा-2022, पात्रता जांच हेतु प्लांट पैथोलॉजी, बॉटनी व एंटोमोलॉजी की विचारित सूची जारी

by editor
Rajasthan News: असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर (कृषि विभाग) संवीक्षा परीक्षा-2022, पात्रता जांच हेतु प्लांट पैथोलॉजी, बॉटनी व एंटोमोलॉजी की विचारित सूची जारी

Rajasthan News: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर (कृषि विभाग) संवीक्षा परीक्षा-2022 के तहत पात्रता जांच हेतु प्लांट पैथोलॉजी, बॉटनी व एंटोमोलॉजी  के पदों की विचारित सूची जारी की गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Rajasthan News: आयोग की संयुक्त सचिव सुश्री ऋषिबाला श्रीमाली ने बताया कि 27 अगस्त 2022 को आयोजित संवीक्षा परीक्षा के फलस्वरूप प्लांट पैथोलॉजी के पदों हेतु 6 एवं बॉटनी के पदों हेतु 6 तथा 28 अगस्त 2022 को आयोजित एंटोमोलॉजी की संविक्षा परीक्षा के फलस्वरूप 26 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच हेतु अस्थाई रूप से विचारित सूची में सम्मिलित किया गया है।
विचारित सूची चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित किये जाने के क्रम में केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है तथा यह साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची नहीं है। साक्षात्कार हेतु अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची दस्तावेज सत्यापन के पश्चात जारी की जायेगी।
आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों व नियमों के अनुसार की जावेगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी तथा पात्र पाये गये अभ्यर्थियों में से साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया जाएगा। विस्तृत आवेदन पत्र अथवा दस्तावेज सत्यापन के संबंध में अभ्यर्थियों को यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

‘पिता की मौत में की मदद’… मां-बहन ने तोड़ा रिश्ता, राम कपूर ने खोला 5 साल पुराना राज वायरल हुआ अनुराग का वीडियो, पत्नी पर लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप ‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा