Apple Watch अब भारत में बताएगी हाई ब्लड प्रेशर: जानें कैसे काम करेगा नया हेल्थ फीचर

by Neha
Apple Watch अब भारत में बताएगी हाई ब्लड प्रेशर: जानें कैसे काम करेगा नया हेल्थ फीचर

Apple Watch अब भारत में बताएगी हाई ब्लड प्रेशर! watchOS 26 का नया Hypertension Notifications फीचर यूज़र्स को हाई BP के शुरुआती संकेतों की चेतावनी देगा। जानें कैसे करें एक्टिव।

Apple ने भारत में अपने यूज़र्स के लिए हेल्थ अपडेट का बड़ा ऐलान किया है। watchOS 26 के साथ Apple Watch में नया Hypertension Notifications फीचर आया है, जो यूज़र्स को हाई ब्लड प्रेशर (High BP) से जुड़े शुरुआती संकेतों के बारे में चेतावनी देगा। यह फीचर भारतीय यूज़र्स के लिए Apple के सबसे महत्वपूर्ण हेल्थ टूल्स में से एक माना जा रहा है।

भारत में हाई BP का बड़ा खतरा

भारत में लाखों लोग हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, लेकिन अधिकतर मामलों में इसका पता नहीं चलता क्योंकि यह बिना किसी लक्षण के धीरे-धीरे बढ़ता है। केवल अस्पताल में BP मापने से कई बार वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पाता। Apple इस गेप को पूरा करने की कोशिश कर रहा है और अपनी वॉच को स्मार्ट अर्ली-वार्निंग सिस्टम में बदल रहा है।

Apple Watch का हाई BP फीचर कैसे काम करता है

Apple Watch अपने ऑप्टिकल हार्ट सेंसर की मदद से हर हृदय की धड़कन के साथ ब्लड वेसल्स की प्रतिक्रिया ट्रैक करता है। लगातार 30 दिनों तक इकट्ठा किए गए डेटा में अगर हाई BP से जुड़े पैटर्न दिखें, तो वॉच तुरंत यूज़र को नोटिफिकेशन भेजती है।

यह फीचर बड़े क्लिनिकल स्टडीज और मशीन लर्निंग मॉडल्स पर आधारित है। Apple का दावा है कि यह सिस्टम पहले साल में ही लाखों ऐसे लोगों को सतर्क कर सकता है, जिनका हाई BP अभी तक डायग्नोज़ नहीं हुआ है।

also read: D2M टेक्नोलॉजी: बिना इंटरनेट के अब देख सकेंगे लाइव…

कौन इस्तेमाल कर सकता है यह फीचर

भारत में इस फीचर के लिए आवश्यकताएं हैं:

  • Apple Watch Series 9 या नया मॉडल

  • Apple Watch Ultra 2 या नया वर्ज़न

  • watchOS 26

  • iPhone 11 या नया मॉडल जो iOS 26 पर चल रहा हो

  • यूज़र की उम्र 22 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए

ध्यान देने योग्य बातें:

  • प्रेग्नेंट यूज़र्स के लिए यह फीचर उपलब्ध नहीं है।

  • पहले से डायग्नोज़्ड हाइपरटेंशन वाले यूज़र्स इसे उपयोग न करें।

  • अगर Apple Watch कोई अलर्ट भेजती है, तो अगले सात दिनों तक किसी प्रमाणित BP मॉनिटर से ब्लड प्रेशर मापें और डॉक्टर की सलाह लें। यह वही तरीका है जो American Heart Association भी सुझाती है।

Hypertension Notifications कैसे एक्टिव करें

  1. अपने iPhone को iOS 26 और Watch को watchOS 11 या नए वर्ज़न में अपडेट करें।

  2. iPhone में Health ऐप खोलें।

  3. प्रोफाइल फोटो पर टैप करके Health Checklist में जाएं।

  4. Hypertension Notifications विकल्प ऑन करें।

  5. Apple Watch को नियमित रूप से पहनें ताकि पर्याप्त डेटा इकट्ठा हो सके।

You may also like

‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…”