Tuesday, May 12, 2026

Akshay kumar ने अपनी अगली तीन फिल्मों का शानदार प्लान तैयार किया है! परेश रावल ने इसके बारे में कुछ बेहतरीन बातें साझा की हैं।

by editor
Akshay kumar ने अपनी अगली तीन फिल्मों का शानदार प्लान तैयार किया है! परेश रावल ने इसके बारे में कुछ बेहतरीन बातें साझा की हैं।

Akshay kumar की एक और फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है, जिसका नाम है ‘हाउसफुल 5’. हाल ही में फिल्म का टीजर जारी हुआ है. इस साल उनकी दो फिल्में पहले ही रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें ‘स्काईफोर्स’ और ‘केसरी चैप्टर 2’ को जबरदस्त प्यार मिला. इसी बीच, परेश रावल ने अक्षय की तीन बड़ी फिल्मों के बारे में बेहतरीन अपडेट दिया है, जिसे सुनकर उनके फैन्स खुशी से झूम उठेंगे.

Akshay kumar  की इस साल अब तक दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं – ‘स्काईफोर्स’ और ‘केसरी चैप्टर 2’. दोनों ने उनकी पिछली फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन किया है. हालांकि अक्षय कुमार एक बड़ी हिट फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब यह राहत की बात है कि वह सही दिशा में वापस लौट रहे हैं. इस बीच, अक्षय कुमार की अगली तीन फिल्मों को लेकर शानदार अपडेट सामने आ रहे हैं. इन तीन फिल्मों में से दो को पहले ही फैन्स सुपरहिट मान चुके हैं. परेश रावल ने इन तीन फिल्मों के बारे में कौन सा अपडेट दिया है, जानिए।

हाल ही में Akshay kumar ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपनी तीन फिल्मों ‘हेरा फेरी 3’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘भूत बंगला’ के बारे में जानकारी दी. इन तीनों फिल्मों में वह अक्षय कुमार के साथ काम कर रहे हैं।

Akshay kumar की तीन फिल्मों पर हाल ही में सुनील शेट्टी ने बताया था कि ‘हेरा फेरी 3’ का टीजर IPL 2025 के दौरान रिलीज किया जाएगा, जिसके लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं। इसके साथ ही यह भी चर्चा थी कि फिल्म का मुहूर्त शॉट भी हो चुका है। इस बारे में परेश रावल ने कहा कि ‘हेरा फेरी 3’ के बारे में हमेशा पॉजिटिव रिएक्शन मिलते हैं, क्योंकि यह एक बेहद पसंद की जाने वाली फ्रेंचाइजी है।

परेश रावल ने बताया कि ‘हेरा-फेरी 3’ की शूटिंग जनवरी और फरवरी 2026 में शुरू करने की योजना है। इसके साथ ही उन्होंने ‘वेलकम 3’ पर भी अपडेट दिया,  फिलहाल ‘वेलकम टू द जंगल’ का काम पूरा नहीं हुआ है, और उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का बाकी काम जुलाई और अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा।

‘भूत बंगला’ के बारे में उन्होंने कहा कि Akshay kumar और वह इस फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं। परेश रावल ने इसे लेकर कहा कि प्रियदर्शन ने ‘भूत बंगला’ को जिस खूबसूरती से शूट किया है, वैसी कोई हॉरर फिल्म भारत में नहीं हुई होगी। यह फिल्म बेहद शानदार है और प्रियदर्शन एक बेहतरीन फिल्ममेकर हैं। इसके अलावा, परेश रावल जल्द ही आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के साथ एक और फिल्म में नजर आएंगे।

You may also like

एल्विश यादव को 10 करोड़ की धमकी, साथ ही मिली जान से मारने की धमकी रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी