अजय देवगन के लिए ‘RAID 2 ‘ का अच्छा प्रदर्शन बेहद अहम है, क्योंकि पिछले साल उनके लिए कुछ खास नहीं रहा। इस साल की शुरुआत में उनकी फिल्म ‘आजाद’ रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। 1 मई को उनकी ‘RAID 2 ‘ रिलीज हुई है, जिसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित थे
अजय देवगन की ‘RAID 2’ अब सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, जिसमें अजय के साथ रितेश देशमुख, वाणी कपूर और कई अन्य सितारे नजर आ रहे हैं। अजय देवगन एक बार फिर अमय पटनायक के किरदार में वापसी करते हैं। फिल्म को पहले दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जो एक सकारात्मक संकेत है। लेकिन इसके साथ ही अजय के लिए एक बुरी खबर भी आई है—फिल्म रिलीज होने के कुछ ही समय बाद इसे ऑनलाइन लीक कर दिया गया।
सलमान खान की ‘सिकंदर’ हो या हाल ही में रिलीज हुई कई साउथ और बॉलीवुड फिल्में, ये फिल्में रिलीज से पहले और बाद में पायरेटेड साइट्स पर लीक हो जाती हैं, जिससे मेकर्स को बड़ा नुकसान होता है। ‘सिकंदर’ तो रिलीज से पहले ही लीक हो गई थी, जिसके कारण वह फिल्म फ्लॉप हो गई। अब वही खतरा अजय देवगन की फिल्म के लिए भी सामने आ रहा है।
ऑनलाइन लीक का असर अब अजय देवगन की ‘RAID 2’ के कलेक्शन पर भी पड़ सकता है, जैसा कि दूसरी फिल्मों के साथ पहले हो चुका है। यह देखना होगा कि मेकर्स इसे रोकने के लिए कोई बड़ा कदम उठाते हैं या नहीं। खासकर फिल्म के HD वर्जन को पायरेटेड साइट्स से हटाना एक बड़ी चुनौती बन सकती है।
अजय देवगन की RAID 2
अजय देवगन की ‘RAID’ 2018 में आई थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस बार कास्ट में बदलाव हुआ है, लेकिन अमय पटनायक का किरदार वही है। कई सालों के इंतजार के बाद फिल्म का पार्ट 2 रिलीज हुआ है। फिल्म पहले दिन कितनी कमाई करती है, यह जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन एडवांस बुकिंग के मुताबिक, फिल्म 7-12 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है।