Sunday, April 19, 2026

AIR कमोडोर देबकीनंदन साहू ने बेस रिपेयर डिपो, तुगलकाबाद के एयर ऑफिसर कमांडिंग का पदभार संभाला

by editor
AIR कमोडोर देबकीनंदन साहू ने बेस रिपेयर डिपो, तुगलकाबाद के एयर ऑफिसर कमांडिंग का पदभार संभाला

AIR कमोडोर देबकीनंदन साहू ने 6 जनवरी, 2025 को एयर कमोडोर ऋषि सेठ से बेस रिपेयर डिपो, तुगलकाबाद की कमान संभाली। डिपो कर्मियों द्वारा एक आकर्षक औपचारिक परेड के साथ उन्होंने कार्यभार संभाला।

AIR कमोडोर देबकीनंदन साहू को 30 मई 1994 को भारतीय वायु सेना की एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में कमीशन दिया गया था। इस क्षेत्र में उनका अनुभव और विशेषज्ञता सराहनीय है। वे एयर फोर्स टेक्निकल कॉलेज (एएफटीसी), डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) और कॉलेज ऑफ AIR वारफेयर, सिकंदराबाद के पूर्व छात्र रहे हैं। उनके पास विमानन और गाइडेड वेपन मिसाइल सिस्टम के क्षेत्र में व्यापक तकनीकी विशेषज्ञता है।

AIR ऑफिसर देबकीनंदन साहू ने अपने शानदार करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इनमें प्रमुख एयर फोर्स बेस के चीफ इंजीनियरिंग ऑफिसर, ऑपरेशनल कमांड हेडक्वार्टर और एयर हेडक्वार्टर में स्टाफ नियुक्तियां शामिल हैं। उनकी विशिष्ट सेवा के सम्मान में, एयर कमोडोर देबकीनंदन साहू को 26 जनवरी 2023 को भारत के राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा