Friday, July 24, 2026

CM बनने के बाद Atishi ने प्रधानमंत्री मोदी से पहली बार मुलाकात की

by editor
CM बनने के बाद Atishi ने प्रधानमंत्री मोदी से पहली बार मुलाकात की

सोमवार को दिल्ली की CM Atishi ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोंनों नेताओं के बीच यह शिष्टाचार भेंट थी। दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद आतिशी ने मोदी से पहली बार मुलाकात की है।

सोमवार को दिल्ली की CM Atishi ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोंनों नेताओं के बीच यह शिष्टाचार भेंट थी। दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद आतिशी ने मोदी से पहली बार मुलाकात की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने तस्वीर शेयर करते हुए दोनों नेताओं की बैठक की सूचना दी।

दिल्ली सरकार को अभी तक पता नहीं है कि आतिशी ने प्रधानमंत्री से क्या बातचीत की। माना जाता है कि दोनों नेताओं के बीच औपचारिक शिष्टाचार बैठक हुई थी।

अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब घोटाले में कई महीने जेल में रहने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। अब आतिशी मुख्यमंत्री हैं। आतिशी ने इससे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी बातचीत की थी।

मुख्यमंत्री बनने से पहले आतिशी केजरीवाल सरकार में मंत्री रहीं। मनीष सिसोदिया के इस्तीफे के बाद केजरीवाल ने उन्हें मंत्री बनाकर सबसे अधिक विभागों की जिम्मेदारी दी थी। केजरीवाल जब कथित शराब घोटाले में जेल गए तो उन्होंने सरकार और संगठन के मोर्चे पर काफी सक्रियता दिखाई और बाद में उन्हें इसका इनाम भी मिला।

 

You may also like

Leave a Comment

क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच ‘शादी से पहले मैं प्लेबॉय था’, राम कपूर ने खोले अपनी डेटिंग लाइफ के कई राज