Monday, May 11, 2026

Kejrival के आवास पर पहुंची ACB की टीम, आप विधायक को 15 करोड़ के ऑफर की जांच शुरू।

by editor
ACB team reached Kejriwal's residence, investigation into offer of Rs 15 crore to AAP MLA started.

दिल्ली में नतीजों से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आप विधायकों को 15 करोड़ के ऑफर मामले में एलजी वीके सक्सेना ने जांच के निर्देश दिए हैं। इसी बीच ACB की टीम जांच के लिए Kejrival के आवास पहुंची है।

दिल्ली में आप विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में एलजी वीके सक्सेना ने ACB जांच के आदेश दिए हैं। एसीबी ने जांच के लिए तीन टीमें गठित की हैं, जिनमें से एक टीम Kejrival के आवास पर जांच के लिए पहुंच चुकी है। वहीं, संजय सिंह एसीबी कार्यालय में अपना बयान दर्ज करा रहे हैं।

एलजी ने कहा कि इस मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए एसीबी के माध्यम से गहराई से जांच होनी चाहिए। दिल्ली बीजेपी महासचिव विष्णु मित्तल ने एलजी को पत्र लिखकर आग्रह किया कि एसीबी और अन्य जांच एजेंसियों को निर्देश दिए जाएं कि आप विधायकों को 15 करोड़ रुपये की रिश्वत देने के आरोपों की जांच की जाए और मामला दर्ज किया जाए।

संजय सिंह का आरोप

दिल्ली में मतदान के बाद से आप और बीजेपी के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। मतदान के अगले दिन, गुरुवार को आप सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि पार्टी के 7 विधायकों को फोन कॉल आए, जिसमें उन्हें 15 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में नाम और सबूत भी पेश करेंगे। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने इन विधायकों को पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के लिए पैसे की पेशकश की है।

“मर जाऊंगा, लेकिन Kejrival का साथ नहीं छोड़ूंगा”

संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने विधायकों से ऐसी ऑडियो कॉल रिकॉर्ड करने और इसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा है। साथ ही, यदि संभव हो तो मुलाकात के दौरान छुपे कैमरे से वीडियो बनाने की भी सलाह दी गई है। उनका आरोप है कि बीजेपी ने दिल्ली में पार्टी तोड़ने की साजिश शुरू कर दी है।

इस बीच, आप विधायक मुकेश अहलावत ने कहा, “मैं मर जाऊंगा, कट जाऊंगा, लेकिन अरविंद Kejrival का साथ कभी नहीं छोड़ूंगा।” उन्होंने दावा किया कि उन्हें बीजेपी की ओर से मंत्री पद और 15 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट